J&K Weather: कोहरे की चादर में लिपटा श्रीनगर, जनजीवन और उड़ानें प्रभावित, लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Weather Update Today: सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल में गड़बड़ी हुई, जहां फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिसप्ले सिस्टम ने कई इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानों में देरी की सूचना दी

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 12:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jammu and Kashmir Weather: उत्तरी भारत के व्यापक क्षेत्र गिरते तापमान के प्रभाव से जूझ रहे हैं

Jammu and Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर की समर कैपिटल श्रीनगर में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह सड़कों पर यातायात सामान्य से हल्का रहा। जबकि विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन धीमी गति से चलते दिखे। श्रीनगर एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खराब विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से कुछ उड़ानों में देरी हुई है। अधिकारी ने कहा, "हमें इस ओर से कोई समस्या नहीं है लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के कारण श्रीनगर आने वाली कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।"

स्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी 91 मीटर थी। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए।" मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में पालम के आसपास विजिबिलिटी शून्य थी। बता दें कि उत्तरी भारत के व्यापक क्षेत्र गिरते तापमान के प्रभाव से जूझ रहे हैं।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल में गड़बड़ी हुई, जहां फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिसप्ले सिस्टम ने कई इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानों में देरी की सूचना दी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों के लिए एक सलाह में कहा, ''किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।'' हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों का भी यही हाल है।


दिल्ली के निवासी क्रिसमस के दिन जैसे ही सुबह उठे उन्हें सर्दी ने स्वागत किया। लोगों ने देखा कि शहर को कोहरे की चादर ने ढक लिया है। कोहरे की मोटी परत के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यात्रियों से सहायता के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, सोमवार सुबह शहर का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Vivek Bindra: क्या विवेक बिंद्रा होंगे गिरफ्तार? मोटिवेशनल स्पीकर के घर पहुंची नोएडा पुलिस, पत्नी से मारपीट का है आरोप

दिल्ली के कई हिस्सों में विजिबिलिटी गिरकर 125 मीटर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अधिकांश हिस्सों में भी विजिबिलिटी कम रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। कंपकंपा देने वाली ठंड के कारण कई लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में रैन बसेरों में शरण ली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।