सुप्रीम कोर्ट (SC) के वकील और दिल्ली BJP के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय (Ashwini Upadhyay) सहित छह लोगों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को जंतर-मंतर पर भड़काऊ और मुस्लिम विरोधी नारे लगाने में उनकी कथित भूमिका के लिए हिरासत में लिया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपाध्याय के अलावा हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान दीपक सिंह हिंदू, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक और सुदर्शन वाहिनी के मुखिया विनोद शर्मा के रूप में हुई है।
