ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म कॉइनबेस (Coinbase) भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अक्टूबर महीने के अंत में भारत में अपनी सेवाओं को बंद कर दिया था। हालांकि इसके बावजूद कंपनी कर्मचारियों की भर्ती में लगी है। मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोलको बताया कि कंपनी प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी से जुड़े पदों पर हायरिंग कर रही हैं। इनमें से कुछ पदों को बेंगलुरु और हैदराबाद लोकेशन पर ज्वाइन करने और कुछ को वर्क-फ्रॉम-होम की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, प्लेटफॉर्म-पेमेंट्स के लिए इंजीनियरिंग मैनेजर्स, डेटा साइंटिस्ट और वेंडर मैनेजमेंट एनालिस्ट आदि पदों पर हायरिंग कर रही है।
