FMGE Exam : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के एडमिट कार्ड पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी परीक्षा

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आवश्यक है जिन्होंने विदेशों से एमबीबीएस किया है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही वे भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस कर सकते हैं और उन्हें डॉक्टरी का लाइसेंस प्राप्त होगा

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड

FMGE December Admit Card: भारत में अधिक्तर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनका बेटा या बेटी पढ़ लिखकर डॉक्टर या इंजिनियर बन जाए। वहीं कुछ लोगों को डॉक्टर बनने का सपना विदेशों तक ले जाती है। एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कई लोग विदेश जाते हैं और वहां से लौटने के बाद भारत में प्रैक्टिस करते हैं। वहीं विदेशों से एमबीबीएस करके आए छात्रों को भारत में डॉक्टरी का लाइसेंस पाने के लिए एक परीक्षा भी पास करनी होती है। भारत में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा" (FMGE) पास करनी होती है। वहीं FMGE दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज 8 जनवरी, 2025 को जारी किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड को लेकर आया ये अपडेट

FMGE का एग्जाम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ( NBEMS) की ओर से कराई जाती है। FMGE दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज 8 जनवरी, 2025 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एफएमजीई दिसंबर 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें, फिर सबमिट करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।


इस दिन होगा एग्जाम

बता दें कि एनबीईएमएस द्वारा आयोजित एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा) दिसंबर 2024 का आयोजन 12 जनवरी 2025 को होगा। इस परीक्षा में एक पेपर होगा जिसमें 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा के परिणाम 12 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे, और उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर, 2024 से शुरू हुई थी और 18 नवंबर, 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का समय था। बाद में, 21 से 25 नवंबर तक आवेदन पत्र में सुधार करने का समय दिया गया। परीक्षा के प्रवेश पत्र आज जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा, नीट यूजी परीक्षा के लिए नया एग्जाम पैटर्न जल्द ही जारी हो सकता है, इस पर शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय चर्चा कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।