India Post: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के अलग-अलग पदों के लिए एप्लिकेशन मंगाई गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के प्रोसेस के तहत शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और डाक सेवक की कुल 21413 पोस्ट भरी जाएंगी। यह भर्ती अलग-अलग राज्यों में स्थित डाकघरों के लिए की जा रही है।
