ITPO Recruitment 2023: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, 60000 सैलरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

ITPO Recruitment 2023: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत भारत ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) ने यंग प्रोफेशनल पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
ITPO Recruitment 2023: यंग प्रोफेशन पदों के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ITPO Recruitment 2023: भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) के तहत भारत ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (India Trade Promotion Organisation (ITPO) ने यंग प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। 4 नवंबर से 10 नवंबर के रोजगार समाचार में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। ITPO ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में और कुछ नियम पालन करते हैं तो ITPO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है। चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को 60,000 रुपये महीना सैलारी दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 20 पद भरे जाएंगे।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?


ITPO की ओर से यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 70 फीसदी अंकों के साथ B.E / B.Tech (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी/कंप्यूटर साइंस) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ या समकक्ष ग्रेड के साथ मैनेजमेंट में दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम/एमबीए या दो साल योग्यता के बाद सरकारी/राज्य सरकार/सीपीएसई/स्वायत्त निकाय/ विश्वविद्यालय/ रिसर्च संस्थान में काम करने अनुभव होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके बारे में पूरी डिटेल आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में अधिकारी बनने का मौका, फौरन आज की करें अप्लाई

जानिए कैसे करें अप्लाई

अगर आप यंग प्रोफेशनल के पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन में बताए गए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित फॉर्मेट में अप्लाई कर सकते हैं। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की PDF फाइल बनाकर मेल कर सकते हैं। इसके लिए आपको nsrwatt@itpo.gov.in पर मेल करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।