ITPO Recruitment 2023: भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) के तहत भारत ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (India Trade Promotion Organisation (ITPO) ने यंग प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। 4 नवंबर से 10 नवंबर के रोजगार समाचार में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। ITPO ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में और कुछ नियम पालन करते हैं तो ITPO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
