Credit Cards

UP Police Constable Result: सिपाही भर्ती के लिए कितनी चाहिए हाइट और वजन? जानिए पूरी डिटेल

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पिछले हफ्ते जारी हुआ था। अब कैंडिडेट्स को फिजिकल के दौर से गुजरना होगा। इसमें दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद ऊंचाई, वजन, सीने की चौड़ाई शामिल हैं। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ना होगा। वहीं महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना होगा

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
UP Police Constable Result: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल बनने के लिए पुरुषों के सीने की चौड़ाई कम से कम 79 सेमी होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा की लिखित परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। अब पास हुए सभी कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें कैंडिडेट्स दौड़ पूरी करनी होती है। उनकी लंबाई, सीने की चौड़ाई,वजन समेत तमाम तरह के फिजिकल टेस्ट के दौर से गुजरना होता है। लिहाजा अब लिखित परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स को फिजिकल की तैयारी में जी जान से जुट जाना चाहिए। यूपी पुलिस में कितनी रेस लेते हैं? UP पुलिस में हाइट कितनी चाहिए?, पुलिस बनने के लिए कितना वजन चाहिए? आइये जानते हैं, इन सभी सवालों के जवाब

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जातियों के पुरुष कैंडिडेट्स की हाइट कम से कम 168 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति के पुरुष कैंडिडेट्स के लिए कम से कम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा पुरुष कैंडिडेट्स का सीना 79 बिना फुलाए और फुलाए जाने पर कम से कम 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स का सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

सिपाही भर्ती के लिए 4 किमी से ज्यादा दौड़ना होगा


उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती के लिए पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करना होगा। इसके लिए समय 25 मिनट का दिया जाता है। वहीं महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए सामान्य/OBC और एससी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति महिला कैंडिडेट्स के लिए कम से ऊंचाई 147 सेमी तय की गई है। वहीं वजन की बात करें तो कम से कम 40 किलो होना चाहिए।

दो पार्ट में होगा फिजिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट दो कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा। पीईटी और पीएसटी परीक्षा में कैंडिडेट्स की हाईट, टेस्ट और वजन की माप की जाती है। इसी समय डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी होता है। इसके बाद मेरिट में आए कैंडिडेट्स को दौड़ पूरी करनी होती है। अब जो कैंडिडेट्स दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, वो भर्ती के लिए पात्र नहीं रहेंगे। चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि फिजिकल टेस्ट की तैयारी अभी से शुरू कर दें। यूपी पुलिस रिजल्ट अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

UP Police Bharti Result 2024: एक गांव से 10 तो दूसरे गांव से 24 लोगों का चयन, उत्सव का माहौल, बजे ढोल नगाड़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।