UPSC CSE Prelims 2024 Postponed: लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित हुई UPSC की प्रीलिम्स परीक्षा, जानें कब होगा यह एग्जाम

UPSC CSE Prelims 2024: लोकसभा चुनाव के कारण यूपीएससी प्रीलिम्स (प्रारंभिक) की परीक्षा टाल दी गई है। अब यह परीक्षा 26 मई को नहीं बल्कि 16 जून 2024 को कराई जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और लोक सभा चुनाव की तारीखों के टकराने की वजह से यह फैसला लिया गया है। इस कारण यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक (CSE) 2024 की परीक्षा आगे के लिए टाल दी गई

अपडेटेड Mar 20, 2024 पर 12:28 PM
UPSC CSE Prelims 2024: कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन मीडियम के जरिए जारी किए जाएंगे।

UPSC CSE Prelims 2024 Postponed: लोकसभा चुनाव के कारण यूपीएससी प्रीलिम्स (प्रारंभिक) की परीक्षा टाल दी गई है। अब यह परीक्षा 26 मई को नहीं बल्कि 16 जून 2024 को कराई जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और लोक सभा चुनाव की तारीखों के टकराने की वजह से यह फैसला लिया गया है। इस कारण यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक (CSE) 2024 की परीक्षा आगे के लिए टाल दी गई।

अब यह परीक्षा 16 जून 2024 को होगी। जानकारी के अनुसार, कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन मीडियम के जरिए जारी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन मीडियम के जरिए जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा डेट में संशोधन का निर्णय चुनाव आयोग द्वारा बीते शनिवार को अप्रैल-जून 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद लिया गया। अब प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से पांच दिनों तक आयोजित होने वाली है।

इससे पहले आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को भी आगे बढ़ा दिया था। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन के लिए आखिरी तारीख 6 मार्च शाम 6 बजे तक के लिए बढ़ाई गई थी। एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 7 मार्च से 13 मार्च 2024 तक खुली रखी गई थी।


यूपीएससी, सीएसई 2024 के जरिए आयोग कुल 1056 पदों पर भर्तियां करेगा। इसमें IAS के 180 पद भरे जानें हैं, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 73 पद, एससी के लिए 24, एसटी के लिए 13, ओबीसी के लिए 52 और EWS के लिए कुल 18 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं IPS के लिए कुल 150 पद भरे जानें है, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 60 पद, एससी के लिए 23 पद, एसटी के लिए 10 पद, ओबीसी के लिए 42 पद और EWS के लिए 15 पद रिजर्व किए हैं। आईएफएस के कुल 55 पद भरे जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।