हिमालय की पहाड़ियों में बसा उत्तराखंड का जोशीमठ (Joshimath) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। चीन की सीमा से लगे जोशीमठ के आस पास बांध, सड़क और मिलिट्री जोन बनाए जाने के चलते पहाड़ों की प्राकृतिक स्थिति खराब हुई है। जिस वजह से अब यहां के कई सारे घरों और जमीनों में दारारें आने लगी हैं। 6 हजार फिट की ऊंचाई पर बसे जोशीमठ के नीचे जमीन खिसकने और धंसने के जोखिम को पर्यवरणविदों द्वारा कई सालों पहले ही बताया गया था। इसके अलावा जोशीमठ भूकंप के लिहाज से भी सेस्मिक जोन में आता है।
