July WPI : जुलाई महीने में देश की WPI (थोक महंगाई) जून के -4.12 फीसदी से बढ़कर -1.36 फीसदी पर आ गई है। जुलाई में देश की थोक महंगाई दर लगातार चौथे महीने निगेटिव जोन में रही है। भारत की थोक महंगाई दर जून में घटकर -4.12 फीसदी पर आ गई थी। जुलाई में भी ये बढ़त के बावजूद निगेटिव जोन में ही रही है। सोमवार 14 अगस्त को आए आंकड़ों से पता चलता है कि खाने पीने की चीजों की थोक महंगाई जून के 1.24 फीसदी से बढ़कर जुलाई में 7.75 फीसदी पर रही है। इसी तरह प्राइमरी ऑर्टिकल्स की थोक महंगाई भी जून के -2.87 फीसदी से बढ़कर 7.57 फीसदी पर रही है।
