पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में 17 जून को सुबह एक मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। वहीं 9 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए। इस बीच यह भीषण रेल दुर्घटना कैसे, हुई। इस पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक आंतरिक दस्तावेज के मुताबिक, मालगाड़ी के ड्राइवर की कोई गलती नहीं है। रेलवे के एक सूत्र ने बताया कि रानीपतरा के स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के ड्राइवर को TA 912 नाम के एक दस्तावेज के जरिए लिखित मंजूरी दी गई थी। जिसमें उसे सभी लाल सिग्नल पार करने का अधिकार दिया गया था।
