Kannauj News : कन्नौज हादसे का आंखों देखा हाल, चश्मदीद ने बताया कितना भयानक था मंजर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिर गया। इस घटना में बड़ी संख्या में मजदूरों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 5:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है

Kannauj Accident : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। कन्नौज में शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिर गया। घटना में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 से अधिक मजदूर यहां पर काम में लगे हुए थे। रेलवे स्टेशन की दो मंजिला बिल्डिंग का लिंटर डाला जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद चश्मदीद ने आखों देखा हाल बताया।

चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

कन्नौज निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर काम कर रहे मजदूर महेश कुमार ने हादसे के भयावह मंजर के बारे में बताया। महेश कुमार ने बताया कि, 'हम लोग खाना खाने के बाद काम करने गए। वहीं बिल्डिंग का लिंटर पड़ने के लिए जैसे ही तैयार मसाले की पहली ट्रॉली ऊपर गई। ट्राली के ऊपर जाते ही पूरा का पूरा लिंटर नीचे आ गिरा। मेरा एक पैर ट्रॉली और दूसरा पैर लिंटर पर था, इसलिए जान बच गई। वहां करीब 40-50 मजदूर काम कर रहे थे, सभी लिंटर के नीचे दब गए हैं।


हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

बता दें कि इस हादसे में करीब 35-40 मजदूरों के दब होने की आशंका जताई जा रही है। कन्नौज रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण हो रहा था और इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। मौके पर रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। अब तक 23 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज जनपद में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वे इस घटना में घायल मजदूरों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।