Kannauj Accident : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। कन्नौज में शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिर गया। घटना में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 से अधिक मजदूर यहां पर काम में लगे हुए थे। रेलवे स्टेशन की दो मंजिला बिल्डिंग का लिंटर डाला जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद चश्मदीद ने आखों देखा हाल बताया।
