Covid-19: कर्नाटक ने कोरोना मरीजों के लिए नई गाइडलाइंस, एंटिजन टेस्ट हुआ अनिवार्य, होम आइसोलेशन का नियम भी बदला

कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना से जुड़े नियमों को केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल के मुताबिक करने के लिए नया दिशा-निर्देश जारी किया

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 9:10 PM
कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 40,499 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की इससे मौत हो गई

कर्नाटर सरकार ने बुधवार को कोरोना मरीजों के टेस्ट और होम आइसोलेशन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए। कर्नाटक ने राज्य में कोरोना से जुड़े नियमों को केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल के मुताबिक करने के लिए यह नया दिशा-निर्देश जारी किया। नए दिशा-निर्देश के तहत, कोरोना लक्षण वाले सभी लोगों को अब अनिवार्य रूप से रैपिट एंटिजन टेस्ट (RAT) कराना होगा। अगर टेस्ट का नतीजा निगेटिव आता है, तो फिर उन्हें ICMR के प्रोटोकॉल के मुताबिक RT-PCR टेस्ट कराना होगा।

इसके अलावा कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोविड टेस्ट कराना होगा। भले ही उनके अंदर कोई लक्षण न हो। इन मरीजों को घर पर 7 दिन तक क्वारंटीन भी रहना होगा।

नए दिशा-निर्देशों के तहत, होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आइसोलेशन 7 दिनों के बाद खत्म हो जाएगा, बशर्ते कि उन्हें लगातर 3 दिनों तक बुखार नहीं आया हो। ऐसे मरीजों को 7 दिन के बाद दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी।


बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हवा में टकराते-टकराते बचीं एक ही दिशा में उड़ रहीं IndiGo की दो फ्लाइट्स, DGCA करेगा जांच

कर्नाटक CM कोविड से उबरे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोविड से उबर गए हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यलय में अपना रोजमर्रा का कामकाज फिर से शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार वीकेंड कर्फ्यू समेत दूसरे पाबंदियों में छूट देने पर 21 जनवरी के बैठक में फैसला लेगी।

41,457 नए मामले आए

बता दें कि कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 40,499 नए मामले सामने आए। इसमें से 24,135 मामले अकेले बेंगलुरु से आए हैं। वहीं राज्य में कुल 21 लोगों की इससे मौत हुई है। कर्नाटर सरकार ने एक बयान में बताया कि राज्य में अभी तक कुल 32,88,700 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 38,465 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।