कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने सभी विभागों में आउटसोर्स महिला कर्मचारियों के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की है। एक सर्कुलर में राज्य सरकार ने संकेत दिया कि महिलाएं आउटसोर्स की गई नौकरियों में भी उतना ही अच्छा काम कर सकती हैं।

कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने सभी विभागों में आउटसोर्स महिला कर्मचारियों के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की है। एक सर्कुलर में राज्य सरकार ने संकेत दिया कि महिलाएं आउटसोर्स की गई नौकरियों में भी उतना ही अच्छा काम कर सकती हैं।
इतनी है पोस्ट
अभी कर्नाटक राज्य में 4.6 लाख कर्मचारियों के साथ 7.2 लाख स्वीकृत पोस्ट (sanctioned posts) पर लगभग 1.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब महिला कर्मचारियों के लिए 50,000 पद रिजर्व्ड होंगे।
इन नौकरियों में मिलेगा रिजर्वेशन
आउटसोर्सिंग के माध्यम से राज्य सरकार डाटा एंट्री ऑपरेटरों, हाउसकीपिंग स्टाफ और अन्य ग्रुप डी कर्मचारियों और ड्राइवरों की भर्ती करती है। सर्कुलर में सरकार ने कहा कि आउटसोर्स वाली नौकरियों में भी महिलाएं समान रूप से अच्छा काम कर सकती हैं। आउटसोर्सिंग के माध्यम से सभी सरकारी नौकरियों और सेवाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण होना चाहिए।
इन ऑफिस में भी मिलेगा रिजर्वेशन
सर्कुलर के अनुसार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए आरक्षित 33% पोस्ट सभी ऑटोनोमस संस्थान, यूनिवर्सिटी, शहरी स्थानीय निकायों और अन्य सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा। सर्कुलर में मुख्य सचिव पी रविकुमार ने सभी उच्च अधिकारियों से निर्देशों का पालन बिना किसी बाधा के सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।