Kerala Blast: कोच्ची के रहने वाले एक आदमी ने ली धमाके की जिम्मेदारी, पुलिस के आगे किया सरेंडर

केरल के एक कन्वेशन सेंटर में हुए धमाके में एक की जान चली गई और 40 लोग घायल हुए। इसी बीच कोच्ची में एक आदमी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सरेंडर कर दिया है। आदमी का दावा है कि बम उसी ने प्लांट किया था। हालांकि इसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 6:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NSG की एक 8 सदस्यीय टीम भी विस्फोटों की जांच करने के लिए केरल के लिए रवाना

रविवार की सुबह केरल के एर्नाकुलम के एक कंवेंशन सेंटर में बड़े धमाके में कईलोग घायल हुए हैं वहीं एक की मौत हुई। केरल में हुए इस ब्लास्ट के को लेकर एक और अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोच्ची के रहने वाले एक आदमी ने धमाके की सारी जिम्मेदारी लेते हुए केरल पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। आदमी ने थ्रिसुर पुलिस थाने में सरेंडर करते हुए कहा कि उसने ही बम को प्लांट किया था जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। इनमें से सात अभी भी सीरियस हैं।

किसी भी तरह की अधिकारिक घोषणा नहीं

अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आदमी के इस दावे की जांच कर रही है। केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया कि इस धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया था। हम आगे की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह धमाका हुआ था उस वक्त कंवेंशन सेंटर में लगभग 2 हजार लोग मौजूद थे।

एर्नाकुलम के कंवेंशन सेंटर ब्लास्ट के बाद दिल्ली में जारी हुआ हाई अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने की केरल के सीएम से बात

दिल्ली अलर्ट पर है

इस धमाके की खबर के बाद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी केंद्रीय एजेंसियों के साथ कॉन्टेक्ट में हैं।इसके अलावा दिल्ली में जितने भी चर्च हैं उनकी सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।दिल्ली में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं केरल के सीएम भी दिल्ली से कोच्ची के लिए रवाना हो गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस धमाके को लेकर 30 अक्टूबर को एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। वहीं NSG की एक 8 सदस्यीय टीम भी विस्फोटों की जांच करने के लिए केरल के लिए रवाना हो गई है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।