एर्नाकुलम के कंवेंशन सेंटर ब्लास्ट के बाद दिल्ली में जारी हुआ हाई अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने की केरल के सीएम से बात

केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने इस धमाके के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि रविवार की सुबह एर्नाकुलम के कंवेंशन सेंटर में धमाका हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। उन सभी का इलाज कराया जा रहा है। कंवेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। उन्होंने बताया कि शुरुआत जांच में यह बात निकल कर सामने आ रही है कि इस धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया था

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 3:36 PM
रविवार की सुबह केरल के एर्नाकुलम के एक कंवेंशन सेंटर में बड़ा धमाका हुआ। जिसमें कि अभी तक लगभग 30 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। केरल में हुए इस ब्लास्ट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है

रविवार की सुबह केरल के एर्नाकुलम के एक कंवेंशन सेंटर में बड़ा धमाका हुआ। जिसमें कि अभी तक लगभग 30 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। केरल में हुए इस ब्लास्ट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी केंद्रीय एजेंसियों के साथ कॉन्टैक्ट में हैं। इसके अलावा दिल्ली में जितनी भी चर्च हैं उन सभी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एर्नाकुलम के कलामस्सेरी के कंवेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई है। दिल्ली में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

सामने आई IED के इस्तेमाल की बात

केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने इस धमाके के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि रविवार की सुबह एर्नाकुलम के कंवेंशन सेंटर में धमाका हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। उन सभी का इलाज कराया जा रहा है। कंवेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। उन्होंने बताया कि शुरुआत जांच में यह बात निकल कर सामने आ रही है कि इस धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया था। हम आगे की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह धमाका हुआ था उस वक्त कंवेंशन सेंटर में लगभग 2 हजार लोग मौजूद थे।

एर्नाकुलम के एक कंवेंशन सेंटर में हुआ बड़ा धमाका, 20 लोग हुए घायल एक की मौत, आतंकी घटना होने का अंदेशा | Moneycontrol Hindi


अमित शाह ने की केरल के सीएम से बात

इस धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम पीनाराई विजयन के साथ बात-चीत की। उन्होंन राज्य की स्थिति का जायजा भी लिया। अमित शाह ने NIA और NSG को भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच करने का निर्देश दे दिया है। वहीं केरल के सीएम भी दिल्ली से कोच्ची के लिए रवाना हो गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस धमाके को लेकर 30 अक्टूबर को एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। वहीं NSG की एक 8 सदस्यीय टीम भी विस्फोटों की जांच करने के लिए केरल के लिए रवाना हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।