एर्नाकुलम के एक कंवेंशन सेंटर में हुआ बड़ा धमाका, 20 लोग हुए घायल एक की मौत, आतंकी घटना होने का अंदेशा

रविवार की सुबह कथित तौर पर यहोवा साक्षी सम्मेलन के दौरान एर्नाकुलम के कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर जबरदस्त धमाका हुआ। इसे एक संदिग्ध आतंकवादी हमला माना जा रहा है। जहां इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हुई है तो वहीं 20 लोग बेहद ही बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। मौके पर मौजूद घटना के चश्मदीदों के मुताबिक कंवेंशन सेंटर में एक के बाद एक लगातार तीन धमाके होते चले गए

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 12:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रविवार की सुबह कथित तौर पर यहोवा साक्षी सम्मेलन के दौरान एर्नाकुलम के कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर जबरदस्त धमाका हुआ। इसे एक संदिग्ध आतंकवादी हमला माना जा रहा है

केरल के एर्नाकुलम में रविवार को हुए एक धमाके की वजह से पूरा इलाका दहल गया। यह धमाका एक कंवेंशन सेंटर में हुआ था। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कंवेंशन सेंटर में जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त वहां पर इसाई धर्म की प्रार्थना चल रही थी। वहीं अभी इस बात का भी सही और सटीक तरीके से पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस धमाके की क्या वजह थी और इसके पीछे क्या मकसद था। यहां तक कि इस धमाके के पीछे आतंकी साजिश होने का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। रविवार की सुबह हुए इस धमाके में कई सारे लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

क्या कहा चश्मदीदों ने

रविवार की सुबह कथित तौर पर यहोवा साक्षी सम्मेलन के दौरान एर्नाकुलम के कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर जबरदस्त धमाका हुआ। इसे एक संदिग्ध आतंकवादी हमला माना जा रहा है। जहां इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हुई है तो वहीं 20 लोग बेहद ही बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। मौके पर मौजूद घटना के चश्मदीदों के मुताबिक कंवेंशन सेंटर में एक के बाद एक लगातार तीन धमाके होते चले गए।

सूरत के व्यापारी ने पूरे परिवार के साथ की खुदकुशी, आर्थिक तंगी के चलते उठाया यह कदम | Moneycontrol Hindi


क्या आतंकी हमला था यह धमाका

News 18 को घटना के वक्त वहां पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि शुरुआती आंकलन से इस घटना को एक आतंकवादी हमला होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। थ्रीक्काकारा के असिस्टेंट पुलिस कमीश्नर बेबी पीवी ने News 18 को बताया कि इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं लगभग 20 से 25 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ACP ने बताया कि 5 से 10 सेकेंड के बीच दो धमाके हुए। उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात को संभाल लिया गया है और यह काबू में है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके पर हैं और जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि यह बम विस्फोट था या नहीं। वहीं धमाके के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर को घायल लोगों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।