सूरत के व्यापारी ने पूरे परिवार के साथ की खुदकुशी, आर्थिक तंगी के चलते उठाया यह कदम

मृतक फर्नीचर व्यापारी मनीष सोलंकी का शव छत के पंखे ले लटका हुआ पाया गया था। वहीं उसके परिवार में शामिल छह और लोगों में व्यापारी की पत्नी रीता, पिता कनु, मां शोभा और तीन बच्चे दिशा, काव्या और कुशल शामिल थे। पुलिस को एक कॉल के जरिए इस सामूहिक आत्महत्या की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक बड़ी टीम अडाजण इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट पहुंची, जहां सामूहिक आत्महत्या हुई थी

अपडेटेड Oct 28, 2023 पर 7:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुजरात के सूरत से एक बेहद ही ज्यादा दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक फर्नीचर व्यापारी ने अपने पूरे परिवार को जहर खिलाकर कर आत्महत्या कर ली।

गुजरात के सूरत से एक बेहद ही ज्यादा दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक फर्नीचर व्यापारी ने अपने पूरे परिवार को जहर खिलाकर कर आत्महत्या कर ली। व्यवसायी के परिवार में उसके तीन बच्चों सहित छह अन्य लोग भी शामिल थे। News 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्यापारी और उसके परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर खुदकुशी की इस घटना को अंजाम दिया। मृतक व्यवसायी की पहचान मनीष सोलंकी के रूप में की गई है।

पंखे से लटका मिला फर्नीचर व्यापारी का शव

मृतक फर्नीचर व्यापारी मनीष सोलंकी का शव छत के पंखे ले लटका हुआ पाया गया था। वहीं उसके परिवार में शामिल छह और लोगों में व्यापारी की पत्नी रीता, पिता कनु, मां शोभा और तीन बच्चे दिशा, काव्या और कुशल शामिल थे। पुलिस को एक कॉल के जरिए इस सामूहिक आत्महत्या की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक बड़ी टीम अडाजण इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट पहुंची, जहां सामूहिक आत्महत्या हुई थी।

'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में लोकसभा आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को दिया 3 दिन का वक्त, 31 अक्टूबर के बजाय 2 नवंबर तक का दिया वक्त | Moneycontrol Hindi


पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि सोलंकी के साथ लगभग 35 बढ़ई और मजदूर काम करते थे। ये कर्मचारी शनिवार सुबह उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया या अपने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद स्थानीय निवासी घर के पीछे की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए। आगे की जांच के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस घटना से जुड़ी डिटेल को साझा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सोलंकी ने कथित तौर पर कुछ पैसों की तंगी के बारे में बताया है। हालांकि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिया।

दिल्ली के बुराड़ी से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी से भी एक पूरे परिवार की आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। साल 2018 में राजधानी दिल्ली के इलाके बुराड़ी में एख ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक रूप से फांसी लगा ली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।