Get App

केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन 1000 करोड़ रुपये के नए Loan बांटेगी, Covid Loan भी दे रही संस्था

केरल में इंडस्ट्रियल सेक्टर को रिवाइव करने के लिए केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन 1000 करोड़ रुपये के नए लोन बांटेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2020 पर 4:00 PM
केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन 1000 करोड़ रुपये के नए Loan बांटेगी, Covid Loan भी दे रही संस्था

केरल में इंडस्ट्रियल सेक्टर को रिवाइव करने के लिए केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (Kerala Financial Corporation) 1000 करोड़ रुपये के नए लोन (Loan) बांटेगी। इससे पहले राज्य सरकार की यह वित्तीय संस्था 2450 करोड़ रुपये के लोन राज्य की MSMEs और इंडस्ट्री को दे चुकी है। इससे कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किए गए लोन की कुल रकम 3450 करोड़ रुपये हो जाएगी। केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के MD टोमिन जे ठाचनकारी (Tomin J Thachankari) ने कहा कि कॉर्पोरेशन ने पिछले साल 1446 करोड़ रुपये का कर्ज इंडस्ट्री को दिया था। उन्होंने कहा, कोविड के कारण त्रासदी झेल रहे इंडस्ट्री को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के MD ने कहा कि बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों के मुकाबले कॉर्पोरेशन बेहद आसान शर्तों पर लोन मुहैया करा रही है। हम छोटे उद्योगों को बिना किसी collateral के लोन मुहैया करा रहे हैं। इससे उन उद्यमियों को लोन मिल रहा है, जिन्हें बैंक लोन नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, हमने नियम ऐसे बनाए हैं कि अगर किसी MSMEs के पास अपनी संपत्ति नहीं है तो वे थर्ड पार्टी सिक्योरिटी देकर लोन ले सकते हैं और अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं। 

बिना कुछ गिरवी रखे मिल रहा लोन

केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट स्कीम (Entrepreneurship Development Scheme) के तहत 1 लाख रुपये का लोन बिना किसी तरह का collateral लिए दे रही है। इस स्कीम के तहत कॉर्पोरेशन को अब तक 10,000 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। केरल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के MD ने बताया कि कोविड एडिशनल लोन स्कीम (Covid additional loan scheme) को 31 मार्च, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत अब तक 379 उद्यमियों को 233 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें