Kerala University Stampede: केरल सरकार ने कोच्चि में शनिवार रात कोचीन विश्वविद्यालय (Cochin University) के वार्षिकोत्सव (Annual Festival) के दौरान मची भगदड़ (Stampede) के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हो गए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और कोचीन विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार समेत तीन सदस्यीय टीम को भगदड़ की घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।
