Kolkata Rains: कोलकाता में बारिश से लोगों की मिली राहत, उत्तर बंगाल में मानसून की एंट्री

Kolkata Rains Update: कोलकाता में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में कोलकाता में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और रविवार के बीच मानसूनी हवाएं दक्षिण बंगाल तक पहुंचने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 1:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kolkata Rains: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हुई।

भीषण गर्मी की मार झेल रहे पश्चिम बंगला को बड़ी राहत मिली है। सूबे की राजधानी कोलकाता और अन्य इलाकों में 20 जून को झमाझम बारिश हुई। कुछ इलाकों में आंधी भी आई। दमदम, जादवपुर, बेहाला, धर्मतला, न्यू टाउन, शोभा बाजार, श्याम बाजार और कस्बा जैसे इलाकों में तेज हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि अभी लोगों को कुछ समय के लिए ही राहत मिली है। मौसम विभाग न अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 जून के बाद कोलकाता में तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने कहा कि 21-27 जून तक कोलकाता में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा, अगले दो दिनों में पूरे पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद जताई है।

दक्षिण बंगाल में कब होगी मानसून की एंट्री


मौसम विभाग ने आगे कहा कि अगले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण बंगाल में दस्तक देगा। अभी मानसून नहीं आया है। बारिश अभी ज्यादा नहीं होगी। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने आगे कहा कि उत्तर के मालदा में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच उत्तर बंगाल के हालात बिल्कुल अलग हैं। इसकी वजह ये है कि इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। जिससे कई लोगों की चिंता बढ़ गई है कि यहां बाढ़ आ सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 5 दिनों में इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर बंगाल में पहुंच चुका है मानसून

IMD ने कहा कि उत्तर बंगाल में पहले ही मानसून पहुंच चुका है। खासतौर से उत्तरी दिनाजपुर के इस्लामपुर क्षेत्र में पहुंच गया है। अगले पांच दिनों में उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं सिक्किम और उत्तरी बंगाल में भारी बारिश की वजह से बुधवार को कई इलाकों में बाढ़ आ गई। उत्तरी सिक्किम में कई पर्यटक फंस गए। जिसमें से 158 पर्यटकों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया। वहीं 100 पर्यटकों को गंगटोक पहुंचाया गया है।

Delhi Heatwave Deaths: दिल्ली में लू का कहर जारी, 36 घंटे में 32 लोगों की मौत, अब तक 70 शव बरामद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।