Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय अपनी पूर्व पत्नी को हमेशा बेरहमी से पीटता था। आरोपी की सास ने दावा किया है कि संजय ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी को "पीटा" और उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। उन्होंने मांग की है कि संजय को उसके अपराधके लिए फांसी दी जाए। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को कथित बलात्कार के बाद डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला था।
