Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 06, 2023 / 7:04 PM IST

Latest News Highlight: पीयूष गोयल ने कहा, कांग्रेस के पास नहीं है कोई विषय, केवल देते हैं देश को बांटने वाला बयान

Latest News Highlight: पीयूष गोयल ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है जिस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जवाब भेजा है...यह दुखद है कि सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश की है...मैं सोनिया गांधी और उनकी पार्टी से विशेष सत्र में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं

Latest News Highlight: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है जिस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जवाब भेजा है...यह दुखद है कि सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश की है...मैं सोनिया गांधी और उनकी पार्टी से विशेष सत्र में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं...कांग्रेस के पास को

Latest News Highlight: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है
Latest News Highlight: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है
SEPTEMBER 06, 2023 / 7:04 PM IST

Latest News Highlight: पीयूष गोयल ने कहा, कांग्रेस के पास नहीं है कोई विषय, केवल देते हैं देश को बांटने वाला बयान

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है जिस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जवाब भेजा है...यह दुखद है कि सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश की है...मैं सोनिया गांधी और उनकी पार्टी से विशेष सत्र में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं...कांग्रेस के पास कोई विषय नहीं हैं...वे केवल देश को बांटने वाले बयान देते हैं।

    SEPTEMBER 06, 2023 / 6:30 PM IST

    Latest News Live: पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान, कोई नहीं जानता 2024 में कैसे रहेंगे देश के हालात

    2024 का चुनाव जब आएगा तो देश के हालात कैसे होंगे, कोई नहीं जानता। हमें यह भी नहीं पता कि देश का नाम क्या होगा... पहले उन्होंने रेलवे स्टेशनों और शहरों के नाम बदले, अब वे देश का नाम बदलना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा और 92 सीटें जीतीं... दिल्ली में यह हमारा तीसरा कार्यकाल है। गुजरात में AAP अकेले लड़ी और उसे 13% वोट मिले। AAP भारत की सबसे युवा पार्टी है जो राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हम अकेले लड़ना और अकेले जीतना जानते हैं। हम अपने दम पर सरकारें बनाना और चलाना जानते हैं।

      SEPTEMBER 06, 2023 / 6:02 PM IST

      Latest News Live: नाइजीरियाई विदेश मंत्री यूसुफ मैतामा तुग्गर ने कहा, जी-20 है एक अद्भुत अवसर

      G20 शिखर सम्मेलन पर नाइजीरियाई विदेश मंत्री यूसुफ मैतामा तुग्गर ने कहा, "यह अद्भुत अवसर है। हम इसके लिए तत्पर हैं। हम भविष्य में भारत के साथ सहयोग, घनिष्ठ सहयोग के लिए इच्छुक हैं। हमने हमेशा भारत के साथ कोलैबोरेट किया है। व्यापार की बहुत सारी संभावनाएं हैं..."

        SEPTEMBER 06, 2023 / 5:28 PM IST

        Latest News Live: RBI गवर्नर ने कहा देश में खोले गए 50 करोड़ से ज्यादा जन धन बैंक अकाउंट

        मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2023 को संबोधित करते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत में 2011 में 35% वयस्क आबादी का बैंक अकाउंट था, 2021 में यह बढ़कर 78% हो गया...देश में 50 करोड़ से ज्यादा जन धन बैंक अकाउंट खोले गए हैं।

          SEPTEMBER 06, 2023 / 5:04 PM IST

          Latest News Live: UIDAI अब तक जारी कर चुकी है 135 करोड़ आधार कार्ड, मोबाइल से इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या हुई 80 करोड़

          मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2023 को संबोधित करते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि UIDAI अब तक 135 करोड़ आधार कार्ड जारी कर चुकी है...भारत में मोबाइल से इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 2014 में 7 करोड़ से बढ़कर 2022 में 80 करोड़ हो गई। 2014 में डिजिटल ट्रांजेक्शन 1.2 बिलियन थी जो 2022 में 91 बिलियन हो गई।

            SEPTEMBER 06, 2023 / 4:42 PM IST

            Latest News Live: 9 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति के के G20 रात्रिभोज में शामिल होंगी ममता बनर्जी

            जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममना बनर्जी रात्रिभोज में शामिल होंगी। ममता बनर्जी 9 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति के के G20 रात्रिभोज में शामिल होंगी।

              SEPTEMBER 06, 2023 / 4:40 PM IST

              Latest News Live: मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राजस्थान चुनावी समितियों के प्रस्ताव को दी मंजूरी

              कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समितियां बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रस्ताव के मुताबिक सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। कोर कमेटी पैनल में अशोक गहलोत, सचिन पायलट दोनों का नाम है। वहीं, गोविंद राम मेघवाल प्रचार समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने बुधवार को 26 सदस्यीय समन्वय समिति की भी घोषणा की. समन्वय समिति में मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के सभी शीर्ष नेता भी शामिल हैं।

                SEPTEMBER 06, 2023 / 4:36 PM IST

                Latest News Live: कैबिनेट ने हिमाचल और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास योजना के लिए दिए 1164.53 करोड़ रुपये

                केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास योजना,2017 के तहत 1164.53 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी है। कैबिनेट की बैठक में आज बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग की योजना की स्वीकृति की गई है। इस पर करीब 3760 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

                  SEPTEMBER 06, 2023 / 3:37 PM IST

                  Breaking News Live: 'वन नेशन वन इलेक्शन' समिति के बैठक में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के घर पहुंचे अमित शाह

                  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 'वन नेशन वन इलेक्शन' समिति की पहली आधिकारिक बैठक के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आवास पहुंचे। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में आज बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग की योजना की स्वीकृति की गई है। इस पर करीब 3760 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

                    SEPTEMBER 06, 2023 / 2:44 PM IST

                    Breaking News Live: उमर अब्दुल्ला ने कहा अगर I.N.D.I.A से है दिक्कत तो हम बदल सकते हैं पार्टी का नाम

                    India को भारत से रिप्लेस किए जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे संविधान में दोनों नाम दर्ज हैं... हम कहां-कहां से 'इंडिया' शब्द हटाएंगे? SBI, IIT, ISRO इन सबके नाम बदलने होंगे। अगर आपको इस बात से दिक्कत है कि विपक्ष की पार्टियों ने अपना नाम INDIA रखा है और आप इसलिए देश का नाम बदल रहे हैं, तो हम अपना (पार्टी) का नाम बदल लेंगे। हम मुल्क को मुसीबत, तकलीफ में नहीं डालना चाहते। अगर हमें थोड़ा सा भी इशारा भी मिलता है तो हम यह करेंगे

                      SEPTEMBER 06, 2023 / 1:27 PM IST

                      Latest News Live: संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करेगी कांग्रेस

                      कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बैठक के बारे में डिटेल्स जानकारी दी। जयराम रमेश ने कहा कि कल (मंगलवार 5 सितंबर) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय दल की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि हम संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करेंगे। यह हमारे लिए जनता के मुद्दों को सामने रखने का मौका है। हर पार्टी अलग-अलग मुद्दों को सामने रखने की पूरी कोशिश करेगी।

                        SEPTEMBER 06, 2023 / 12:45 PM IST

                        Latest News Live: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बुलाई समिति की पहली बैठक

                        'एक देश एक चुनाव (One Nation One Election Issue)' पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समिति की पहली आधिकारिक बैठक बुलाई है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'एक देश एक चुनाव' समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज यानी बुधवार को दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उनके आवास पर होने की संभावना है।

                        केंद्र सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर गौर करने और जल्द से जल्द सिफारिशें देने के लिए एक 8 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। अधिसूचना में कहा गया है कि समिति की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन के सिंह सदस्य होंगे। इसके अलावा उच्च स्तरीय समिति में पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी सदस्य होंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में समिति की बैठकों में हिस्सा लेंगे, जबकि कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा समिति के सचिव होंगे। इस समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति के रूप में एक साथ चुनाव कराए जाने के समर्थक रहे हैं।

                          SEPTEMBER 06, 2023 / 12:06 PM IST

                          Latest News LIVE: गठबंधन का नाम बदलकर INDIA भारत कर दें तो क्या करेंगे?

                          विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के 'संविधान में इंडिया दैट इज भारत' लिखा है वाले बयान पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को मेरे साथ आकर संविधान पढ़ने के लिए आमंत्रित करता हूं। 'इंडिया दैट इज भारत' अनुच्छेद 1 है। हमने उन्हें 19 जुलाई से पहले ऐसा कुछ भी कहते नहीं सुना था... 19 जुलाई वो दिन है जब INDIA गठबंधन बना था... अगर हम और संक्षिप्तीकरण करें और गठबंधन का नाम बदलकर INDIA भारत कर दें तो जयशंकर क्या करेंगे? G20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण कार्डों पर 'इंडिया (India)' की जगह 'भारत (Bharat)' का उल्लेख किए जाने को लेकर जारी विवाद पर न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सरकार का बचाव किया है। जयशंकर ने कहा कि "भारत" शब्द का उल्लेख संविधान में किया गया है।

                            SEPTEMBER 06, 2023 / 10:59 AM IST

                            Latest News LIVE: पीएम मोदी आज जाएंगे इंडोनेशिया

                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 20 वें ASEAN – INDIA Summit और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। पीएम मोदी बुधवार को शाम इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे। उसके अगले दिन नई दिल्ली लौट आएंगे। पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता जा रहे हैं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन दोनों 7 सितंबर को होंगे।

                              SEPTEMBER 06, 2023 / 10:46 AM IST

                              G-20 Summit Live Updates: 7 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के लिए होंगे रवाना

                              अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रथम महिला जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित हो गईं थी। वहीं जो बाइडेन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में जो बाइडेन का भारत आना तय हो गया है। जो बाइडेन भारत दौरे पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। वो मास्क पहने रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से.....

                                SEPTEMBER 06, 2023 / 10:19 AM IST

                                PM Modi Interview Live: भारत की आर्थिक ग्रोथ दुनिया के लिए बेहतर – पीएम मोदी

                                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को देने के लिए भारत के पास बहुत कुछ है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की चमकते तारे जैसे छवि. जी20 अध्यक्ष के रूप में बॉयो फ्यूल एलायंस शुरू कर रहे हैं। बायो फ्यूल एलायंस से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक ग्रोथ दुनिया के लिए बेहतर है। पढ़िए पूरा इंटरव्यू विस्तार से.....

                                  SEPTEMBER 06, 2023 / 9:54 AM IST

                                  Latest News LIVE: SPG चीफ अरुण सिन्हा का निधन

                                  SPG के डायरेक्टर अरुण सिन्हा के निधन की खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले उनको एक्टेंशन (Extension) दिया गया था। केंद्र सरकार ने मार्च 2016 में केरल कैडर के पुलिस अधिकारी सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा करने वाले विशेष समूह (SPG) का प्रमुख नियुक्त किया था। 31 मई को वो रिटायर हो रहे थे। इसके पहले उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था।

                                    SEPTEMBER 06, 2023 / 9:44 AM IST

                                    PM Modi Interview Live: मैंने अलग-अलग देशों से बहुत कुछ सीखा – पीएम मोदी

                                    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे देश के करीब हर जिले में रहने का मौका मिला है। मैंने अलग-अलग राज्यों के लोगों से बहुत कुछ सीखा है। भारत के लोगों में एक भावना है कि हम काम कर सकते हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों में विपरीत परिस्थितियों में भी गजब का आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि भारत का विकास स्वच्छ और हरित विकास है।

                                      SEPTEMBER 06, 2023 / 8:51 AM IST

                                      PM Modi Interview Live: विकासशील देशों की आवाज बनेगा भारत - पीएम मोदी

                                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम, इंडोनेशिया और ब्राजील विकासशील देशों के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। ये तीनों देश दुनिया के तमाम विकासशील देशों की आवाज बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम विकासशील देशों की आवाज बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ा रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन में उन देशों को शामिल किया गया है, जो इसके सदस्य नहीं है। G-20 के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।

                                        SEPTEMBER 06, 2023 / 8:23 AM IST

                                        PM Modi Interview Live: LPG के दाम में कटौती - पीएम मोदी

                                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीकंट्रोल के साथ खास बातचीत में कहा कि हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी के दाम में कटौती की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने महंगाई को काबू में करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ग्रोथ से ग्लोबल साउथ के हितों को मदद मिल रही है। इकोनॉमी, शिक्षा, सोशल, एम्पॉवरमेंट में रिफॉर्म किया है।

                                          SEPTEMBER 06, 2023 / 8:17 AM IST

                                          PM Modi Interview Live: सबका साथ, सबका विकास के मंत्र का पालन किया - पीएम मोदी

                                          पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने पिछले 9 सालों में अपने देश में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण का पालन किया है। दुनिया के साथ भी इस नियम के तहत आगे बढ़ते हैं। जब हमने G20 के लिए अपना एजेंडा रखा, तो इसका सबने स्वागत किया। इसकी वजह ये है कि हर कोई जानता था कि हम वैश्विक मुद्दों के समाधान खोजने में मदद के लिए अपना सक्रिय और सकारात्मक दृष्टिकोण लाएंगे। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से....

                                            SEPTEMBER 06, 2023 / 8:12 AM IST

                                            PM Modi Interview Live: महंगाई को रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए

                                            देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीकंट्रोल के साथ खास बातचीत में कहा कि महंगाई को काबू करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। साल 2022 में दुनिया के मुकाबले भारत की महंगाई कम है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने बताया कि भारत में महंगाई ग्लोबल औसत से दो फीसदी कम रही है।

                                              SEPTEMBER 06, 2023 / 7:53 AM IST

                                              PM Modi Interview Live: पीएम मोदी ने की खास बातचीत

                                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल इंटरव्यू दिया है। पीएम मोदी ने इस खास इंटरव्यू में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले जी20 सम्मेलन, भारत की अर्थव्यवस्था सहित कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है। देश की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसमें अमेरिका, फ्रांस और जापान समेत कई देशों के दिग्गज नेता हिस्सा ले रहे हैं।