Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 18, 2023 / 7:58 PM IST

Breaking News Highlight: 'राहुल अमेठी से लड़ेंगे चुनाव', कुछ ही देर में बयान से पलटे अजय राय

PM Modi Live Update: 18 अगस्त यानी आज उन्होंने बयान दिया था कि राहुल गांधी 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अपने इस बड़े बयान के कुछ ही देर बाद अब अजय राय ने मीडिया के सामने कहा कि यह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का निजी फैसला है कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे।

Breaking News Highlight:  यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय अपने बयान से पलटते हुए नजर आ रहे हैं। 18 अगस्त यानी आज उन्होंने बयान दिया था कि राहुल गांधी 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अपने इस बड़े बयान के कुछ ही देर बाद अब अजय राय ने मीडिया के सामने कहा कि यह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का निजी फैसला है कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी की जनता और वहां के

Breaking News Highlight:  यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय अपने बयान से पलटते हुए नजर आ रहे हैं
Breaking News Highlight: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय अपने बयान से पलटते हुए नजर आ रहे हैं
AUGUST 18, 2023 / 7:58 PM IST

Breaking News Highlight: 'राहुल अमेठी से लड़ेंगे चुनाव', कुछ ही देर में बयान से पलटे अजय राय

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय अपने बयान से पलटते हुए नजर आ रहे हैं। 18 अगस्त यानी आज उन्होंने बयान दिया था कि राहुल गांधी 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अपने इस बड़े बयान के कुछ ही देर बाद अब अजय राय ने मीडिया के सामने कहा कि यह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का निजी फैसला है कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी की जनता और वहां के कार्यकर्ताओं की ऐसी इच्छा है कि राहुल गांधी वहां से चुनाव लड़ें ताकि पहले की गलती को सुधार कर उनको दोबारा प्रचंड से विजयी बनाया जाए।

    AUGUST 18, 2023 / 7:16 PM IST

    PM Modi Live Update: प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर की ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी से बात

    पीएम मोदी ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर की ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी से बातचीत की। टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-ईरान संबंध मजबूत ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी केंद्र के रूप में चाबहार बंदरगाह की पूर्ण क्षमता को साकार करने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

      AUGUST 18, 2023 / 4:40 PM IST

      Breaking News Live: राहुल गांधी लड़ेंगे अमेठी से चुनाव, प्रियंका बनेंगी वाराणसी से प्रत्याशी? अजय राय का बड़ा बयान

      देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कल ही यानी 17 अगस्त को अजय राय को यूपी में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब एक दिन बाद ही यानी 18 अगस्त को अजय राय ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। अजय राय का कहना है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रियंका गांधी की जहां से मर्जी होगी वे वहां से चुनाव लड़ेंगी। अगर वे वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहेंगी तो वहां से चुनाव लड़ेंगी।

        AUGUST 18, 2023 / 3:18 PM IST

        Latest LIVE News Update: Audi Q8 e-tron भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल्स

        ऑडी (Audi) ने 18 अगस्त यानी शुक्रवार को भारत में अपनी नई कार ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन (Audi Q8 e-tron) को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस कार को ग्लोबल लॉन्चिंग के कुछ महीने बाद लॉन्च किया गया है। ऑडी की यह कार कई सारे मॉडर्न फीचर्स और खूबियों से लैस की गई है। आइये जानते हैं इस कार की कीमत और फीचर्स से जुड़ी हर एक डिटेल

          AUGUST 18, 2023 / 2:50 PM IST

          Bihar News Live: RJD नेता प्रभुनाथ सिंह डबल मर्डर केस में दोषी करार

          RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने 1995 के एक डबल मर्डर केस में दोषी करार दिया है। निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को इस मामले में रिहा कर दिया था और हाईकोर्ट ने भी उस रिहाई पर मुहर लगा दी थी। 1 सितंबर को प्रभुनाथ सिंह की सजा पर बहस होगी। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के चीफ सेक्रेटरी और DGP को प्रभुनाथ सिंह को कोर्ट मे पेश करने का आदेश दिया है। प्रभु नाथ सिंह एक दूसरे मर्डर केस में जेल में ही सजा काट रहे हैं।

            AUGUST 18, 2023 / 2:46 PM IST

            Latest LIVE News Update: मलेशिया प्लेन क्रैश में पुलिस ने बरामद किए सभी शव

            मलेशिया की पुलिस ने गुरुवार को हुए प्लेन हादसे में सभी पीड़ितों को रिकवर कर लिया है। मलेशिया में एक प्राइवेट जेट प्लेन गुरुवार को क्रैश हो गया था। यह बीचक्राफ्ट मॉडल 390 (प्रीमियर 1) हल्का बिजनेस जेट प्लेन लंगकावी से सुबांग में सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान यह प्लेन एक एक्सप्रेसवे पर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार और एक काल चालक की मौत हो गई।

              AUGUST 18, 2023 / 2:45 PM IST

              G20 News Live:दिल्ली में 400% महंगा हुआ फाइव स्टार होटलों का किराया


              समिट की अवधि के दौरान ली मेरेडियन में एक कमरे का किराया 60,000 रुपये रोजाना है, जबकि यही रूम अगस्त में 15,000 रुपये से भी कम में उपलब्ध है। थ्री और फोर स्टार होटलों के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

                AUGUST 18, 2023 / 2:10 PM IST

                Bihar News Live: पत्रकार की मौत को सीएम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

                अररिया में पत्रकार की हत्या पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा है। रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

                  AUGUST 18, 2023 / 1:43 PM IST

                  Latest LIVE News Update: शिक्षित को वोट देने की अपील करने वाले Unacademy के टीचर बर्खास्त

                  पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहकर चर्चा में आए टीचर करण सांगवान को एडटेक प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। टीचर ने छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ ता। एडटेक का कहना है कि क्लासरूम व्यक्तिगत विचार शेयर करने की जगह नहीं है। अनएकेडमी के सह-संस्थापक रोमन सैनी ने कहा कि सांगवान ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...

                    AUGUST 18, 2023 / 1:24 PM IST

                    Fodder Scam Case News LIVE: चारा घोटाला मामले में लालू यादव की जमानत को CBI ने SC में दी चुनौती

                    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चारा घोटाला केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव यादव की जमानत को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सीबीआई ने शीर्ष अदालत से इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है। मामले में 25 अगस्त को सुनवाई होगी। केंद्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई से RJD प्रमुख में फिर से मुश्किल में फंस सकते हैं।

                      AUGUST 18, 2023 / 1:06 PM IST

                      Latest LIVE News Update: शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करने वाले टीचर को Unacademy ने किया बर्खास्त

                      पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहकर चर्चा में आए टीचर करण सांगवान (Karan Sangwan) को एडटेक प्लेटफॉर्म अनएकेडमी (Unacademy) ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। टीचर ने छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ ता। एडटेक का कहना है कि क्लासरूम व्यक्तिगत विचार शेयर करने की जगह नहीं है। अनएकेडमी के सह-संस्थापक रोमन सैनी ने कहा कि सांगवान ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। इसलिए कंपनी को उनका साथ छोड़ना पड़ा

                        AUGUST 18, 2023 / 12:49 PM IST

                        Latest LIVE News Update: फर्जी निकली फ्लाइट में बम की धमकी

                        दिल्‍ली एयरपोर्ट ) पर दिल्‍ली-पुणे विस्तारा (Vistara) फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। विस्तारा एयरलाइन के फ्लाइट में बम रखे जाने की खबर के बाद आनन-फानन में पूरे विमान को तुरंत खाली कराया गया। जांच में फ्लाइट में बम की धमकी फर्जी पाई गई है। खबरों की मानें तो अभी तक की जांच में कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

                          AUGUST 18, 2023 / 12:04 PM IST

                          Bihar LIVE Update: बिहार में पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या

                          बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह अखबार के एक पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार के घर में घुसकर गोलीबारी की। पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। विमल को उनके घर में गोली मारी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है...

                            AUGUST 18, 2023 / 11:39 AM IST

                            Delhi News Live: दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

                            दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में फ्लाइट का निरीक्षण चल रहा है। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतार लिया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि GMR कॉल सेंटर को आज फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली। फिलहाल, जांच जारी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

                              AUGUST 18, 2023 / 11:22 AM IST

                              Madhya Pradesh News: इंदौर में पालतू कुत्तों को लेकर खूनी संघर्ष

                              मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पालतू कुत्तों को लेकर हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इंदौर में पालतू कुत्तों के झगड़े में गुरुवार देर रात एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल राजावत ने पालतू कुत्तों के झगड़ने के विवाद में खजराना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की। गोलीबारी में विमल (35) और राहुल वर्मा (28) की मौत हो गई, जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

                                AUGUST 18, 2023 / 10:44 AM IST

                                Bengaluru LIVE Update: अश्विनी वैष्णव ने भारत के पहले 3डी-प्रिंटेड डाकघर भवन का किया उद्घाटन

                                कर्नाटक के बेंगलुरु में आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के पहले 3D-प्रिंटेड डाकघर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन की जो नई तस्वीर आपने देखी है। वही आज भारत की भावना है। यही वह भावना है। जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। यह तभी संभव हो पाया जब देश के पास एक नेतृत्व है जो निर्णायक है और उसे हमारे लोगों की क्षमताओं पर भरोसा है।

                                  AUGUST 18, 2023 / 10:17 AM IST

                                  Breaking News Live: उत्तर प्रदेश STF ने ISI एजेंट को किया गिरफ्तार

                                  उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ आपराधिक साजिश के तहत अवैध हथियार इकट्ठा करने के आरोप में कलीम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ये साजिश के तहत अवैध हथियार जुटाकर देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सामाजिक सौहार्द को विघटित करने तथा भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। मोबाइल पर भी साजिश रच रहा था। भारत में सुरक्षा से संबंधित स्थानों की तस्वीरें और व्हाट्सएप संदेश व्हाट्सएप के जरिए ISI और पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को भेजे गए थे।

                                    AUGUST 18, 2023 / 10:13 AM IST

                                    Breaking News Live: केरल के त्रिशूर में बस पलटी, 30 लोग घायल

                                    केरल के त्रिशूर जिले के कनीमंगलम के पास एक निजी बस पलटने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल लोगों को निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि घायलों को प्राइवेट अस्पताल और त्रिशूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

                                      AUGUST 18, 2023 / 9:54 AM IST

                                      Monsoon Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश से हाल बेहाल

                                      उत्तराखंड के देहरादून जिले में भारी बारिश की वजह से कालूवाला के घरों में अत्यधिक पानी भर गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही SDRF तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, SDRF प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

                                        AUGUST 18, 2023 / 9:23 AM IST

                                        Chandrayaan 3 Live Updates: 23 अगस्त को होगी लैंडिंग

                                        चंद्रयान-3 ने चांद की तरफ एक और जरूरी कदम आगे बढ़ा लिया है। इसरो ने बताया कि गुरुवार दोपहर को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया गया है। यानी अब लैंडर अकेला चांद की सतह की ओर आगे बढ़ रहा है। आज भी इसरो इस मिशन में एक जरूरी प्रोसेस को अंजाम देगा। आज लैंडर की स्पीड को कम किया जाएगा। ताकि वो चांद की कक्षा के करीब पहुंच सके। इसके बाद इसे 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतारा जाएगा।

                                          AUGUST 18, 2023 / 9:06 AM IST

                                          Punjab Flood Live Updates: पंजाब के सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

                                          पंजाब में फिर बाढ़ आ गई है। पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और कपूरथला जिलों के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए हैं। राज्य के सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाके होशियारपुर का दौरा किया। NDRF अधिकारियों के साथ नाव पर सवार होकर मुख्यमंत्री ने रारा और फतेह कुल्ला गांव का दौरा किया और फिर हलेर गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए हर जान कीमती है। संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

                                            AUGUST 18, 2023 / 8:51 AM IST

                                            Latest News Live: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

                                            अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहला जत्थे को जम्मू से आज रवाना किया गया। जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि आज से शुरू होकर अगले 11 दिनों तक चलने वाली बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी यात्रियों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

                                              AUGUST 18, 2023 / 8:21 AM IST

                                              Monsoon Live Updates: इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

                                              ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए इन दोनों राज्यों में आज ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। आज उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

                                                AUGUST 18, 2023 / 8:15 AM IST

                                                Monsoon Live Updates: दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

                                                दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग (India Meteorological Department-IMD) का कहना है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिल्ली में शनिवार और रविवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। आज सुबह 7 बजे जलस्तर 203.92 मीटर दर्ज किया गया।

                                                  AUGUST 18, 2023 / 7:56 AM IST

                                                  Monsoon Live Updates: भारी बारिश से हिमाचल के हाल बेहाल

                                                  देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश जारी है। पहाड़ी राज्यों की हालत बेहद खराब है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। अभी 4-5 दिनों तक और बारिश हो सकती है। राज्य में कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। 650 सड़के टूट गई हैं। 1,135 ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं। वहीं 285 जल आपूर्ति वाली योजनाओं पर असर पड़ा है। राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि जुलाई से लेकर अब तक भारी बारिश से राज्य में 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई है। अगले 4-5 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।