6 दिन में बदलने वाले हैं ये नियम, आपके जीवन पर पड़ेगा असर

हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर यानी रसोई गैस की नई कीमतें भी जारी होती है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement

6 दिन बाद यानी 1 अगस्त से आपके जीवन से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर यानी रसोई गैस की नई कीमतें भी जारी होती है, इसका सीधा असर आपकी रसोई के बजट पर होता है। इसके अलावा बैंकों के नियम बदल रहे हैं और सैलेरी ट्रांसफर होने के दिन को लेकर भी नए नियम  लागू होने वाले हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

ICICI Bank के बदल रहे हैं नियम

अगर आप ICICI Bank के ग्राहक हैं तो 1 अगस्त से इन नियमों का असर आप पर पड़ने वाले हैं।  ICICI Bank ने डोमेस्टिक सेविंग अकाउंट होल्डर्स (Domestic Savings Account holders) के लिए कैंश ट्रांजैक्शन मे लिमिट, ATM इंटरचार्ज और चेकबुक चार्ज की दरों में बदलाव किया है।

बदल जाएंगे ये नियम

1 - रेगुलर सेविंग अकाउंट के लिए ICICI Bank हर महीने 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री देता है। फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये देने होंगे।

2 - वैल्यू लिमिट (जमा+निकासी) में होम ब्रांच और नॉन होम ब्रांच दोनों ही ट्रांजैक्शन्स शामिल किए गए हैं।


1 अगस्त से ICICI बैंक के ग्राहकों को लगने वाला है झटका, जानें कहां बढ़ेगा चार्ज

3 - होम ब्रांच- 1 अगस्त से ग्राहकों के लिए होम ब्रांच में वैल्यू लिमिट 1 लाख रुपये प्रति माह प्रति अकाउंट होंगी, 1 लाख के ऊपर हर 1000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज देना होगा या न्यूनतम 150 रुपये है।

4 - नॉन होम-ब्रांच से हर दिन 25,000 रुपये के कैश ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसके बाद हर 1000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज देना होगा, न्यूनतम 150 रुपये।

5 - थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन (जमा+निकासी deposits and withdrawals) -  प्रति ट्रांजैक्शन 25,000 रुपये की लिमिट तक, 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन। 25,000 रुपये से अधिक की अनुमति नहीं है।

6 - सीनियर सिटिजन कस्टमर्स, Young Star/Smart Star Accounts के लिए जबकि 25,000 रुपये प्रति दिन की सीमा लागू होगी, किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

ATM Interchange चार्जेस

अगर आप किसी गैर- ICICI Bank ATM से कैश निकालते हैं तो 6 मेट्रो शहरों (मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलुरु और हैदराबाद) में एक महीने में पहले 3 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं। बाकी दूसरी जगहों के लिए महीने में पहले 5 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। इसके बाद किसी भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये का चार्ज लगेगा, और किसी भी नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 8.5 रुपये का चार्ज लगेगा।

1 अगस्त से बैंक हॉलिडे पर मिलेगी सैलेरी

2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पेमेंट नहीं रुकेगा, यानी तय डेट पर ही सैलरी और पेंशन का भुगतान हो जाएगा। दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (National Automated Clearing House- NACH) सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित NACH के माध्यम से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि की भुगतान होता है। 1 अगस्त से NACH की सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी।

सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी

1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आ जाएगा। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें तय की जाती हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।