Mahakal Corridor: पीएम मोदी मंगलवार को महाकाल कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन, जानें प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित है

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 5:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं

Mahakal Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल यानी मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित प्रसिद्ध 'श्री महाकाल लोक (कॉरिडोर)' के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि 900 मीटर से अधिक लंबा महाकाल लोक गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से मध्य प्रदेश की इस तीर्थ नगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यहां महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित है और यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।


ये भी पढ़ें- PM मोदी ने गुजरात के भरूच में 8,000 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दो भव्य प्रवेश द्वार, बलुआ पत्थरों से बने जटिल नक्काशीदार 108 अलंकृत स्तंभों की एक आलीशान स्तम्भावली, फव्वारों और शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 50 से अधिक भित्ति-चित्रों की एक सीरीज मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में नवनिर्मित महाकाल लोक की शोभा बढ़ाएंगे।

शिवलिंग का भी करेंगे अनावरण

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि महाकाल लोक के नंदी द्वार के नीचे ‘मोली’ से लिपटा एक विशाल ‘शिवलिंग’ रखा गया है। योजना के अनुसार प्रधानमंत्री इस विशाल कॉरिडोर को खोलने के प्रतीकात्मक रूप से ‘शिवलिंग’ का आधिकारिक रूप से अनावरण करेंगे। उज्जैन में बना 900 मीटर से अधिक लंबा कॉरिडोर (महाकाल लोक) भारत में अब तक निर्मित ऐसे सबसे बड़े कॉरिडोर में से एक है।

दो भव्य प्रवेश द्वार, बलुआ पत्थरों से बने जटिल नक्काशीदार 108 अलंकृत स्तंभों की एक आलीशान स्तम्भावली, फव्वारों और शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 50 से अधिक भित्ति-चित्रों की एक श्रृंखला 'महाकाल लोक' की शोभा बढ़ाएंगे। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पहले कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

पीएम मोदी जब कॉरिडोर से गुजरेंगे तो बड़ी संख्या में कलाकार रास्ते में प्रस्तुतियां देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार शाम को तैयारियों का जायजा लिया था। बाद में कार्तिक मेला मैदान में मशहूर सिंगर कैलाश खेर भगवान शिव को समर्पित एक ‘शिव स्तुति’ और एक विशेष गीत ‘जय श्री महाकाल’ गाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।