Maharashtra: राज्य में रेस्टोरेंट, दुकानों को खोलने का समय बढ़ा, 22 अक्टूबर से एम्यूजमेंट पार्क भी खुलेंगे

ये फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और Covid-19 टास्क फोर्स के बीच बैठक के बाद आया है

अपडेटेड Oct 19, 2021 पर 8:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने सोमवार को राज्य भर में रेस्टोरेंट और दुकानों का समय बढ़ाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि ये फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और Covid-19 टास्क फोर्स के बीच बैठक के बाद आया है। राज्य 22 अक्टूबर से मनोरंजन पार्क (Amusement Parks) खोलने की भी अनुमति देगा। वॉटर राइड को छोड़कर मनोरंजन पार्क खुलने के लिए तैयार हैं।

बैठक में बच्चों के वैक्सीनेशन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। सीएम ठाकरे ने कथित तौर पर स्वास्थ्य विभाग को बच्चों के लिए वैक्सीन की खुराक का स्टॉक तैयार रखने के लिए केंद्र के संपर्क में रहने का निर्देश दिया है।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले हफ्ते सिनेमा हॉल, ऑडिटोरियम और ड्रामा थिएटरों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की, जिससे उन्हें कुल क्षमता के आधे हिस्से पर काम करने की अनुमति मिली।

सिनेमा हॉलों के शो टाइम को "कम" करना होगा, और केवल पैकिंग वाली खाने और पीने की चीजों की बिक्री की अनुमति होगी। स्क्रीनिंग ऑडिटोरियम के अंदर खाने-पीने की चीजें नहीं ले जा सकेंगे।

सरकार ने कहा था कि कंटेनमेंट जोन में सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। सिनेमा देखने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हॉल, शौचालय और अन्य जगहों पर सैनिटाइजर उपलब्ध होना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1485 नए COVID-19 मामले सामने आए, जबकि 2078 ठीक हुए और 27 मौतें हुई हैं। इसके अलावा कुल मामले 65,93,182, कुल रिकवरी 64,21,756 और मरने वालों की कुल संख्या 1,39,816 है। साथी राज्य में एक्टिव केस 28,008 हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।