महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बस किराए में मिलेगी 50% की छूट

Mahila Samman Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह छूट महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाएगी। राज्य में सभी महिलाओं के लिए यह सुविधा 4 अप्रैल (आज) से लागू हो गई है। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं बस से जहां भी यात्री करेंगी। वहां उनको उस तय यात्रा के किराए में 50 फीसदी की राहत मिलेगी

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 12:27 PM
Story continues below Advertisement
Mahila Samman Yojana: महाराष्ट्र में महिलाएं अब आधी दर पर राज्य की बसों में यात्रा कर सकेंगी

महाराष्ट्र में महिलाएं (Maharashtra Women) अब आधी दर पर राज्य की बसों में यात्रा कर सकेंगी। महिला यात्रियों को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित सभी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। राज्य में सभी महिलाओं के लिए यह सुविधा 4 अप्रैल (आज) से लागू हो गई है। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं बस से जहां भी यात्री करेंगी। वहां उनको उस तय यात्रा के किराए में 50 फीसदी की राहत मिलेगी।

यह रियायत ‘महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana)’ के तहत दी जा रही है। इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार निगम को करेगी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र के दौरान महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी।

75 साल से अधिक आयु के लोग राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं, जबकि 65 से 75 वर्ष के लोगों को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, सरकार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा क्षेत्र में कर्नाटक में 865 मराठी भाषी गांवों को महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के लाभ के कार्यान्वयन के संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।


फडणवीस ने 9 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। विज्ञप्ति के मुताबिक, MSRTC 15,000 से अधिक बसें चलाती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अब यह विभिन्न सामाजिक समूहों को किराए में 33 प्रतिशत से 100 फीसदी तक की रियायत दे रहा है।

ये भी पढ़ें- India-China Tensions: चीन का नया हथकंडा, अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के बदले नाम

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 100 प्रतिशत रियायत देने और 65 से 74 साल की आयु के यात्रियों को 50 फीसदी रियायत देने की घोषणा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।