Get App

Maiden Pharma Cough Syrup: हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर ने मैडन फार्मा पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए FDA ने जांच रिपोर्ट में क्या कहा

FDA के अधिकारियों ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में दो बार Maiden Pharma के प्लांट की जांच की। इसके बाद ड्रग रूल्स, 1945 के रूल 85(2) के तहत शो-कॉज नोटिस जारी किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 10:47 AM
Maiden Pharma Cough Syrup: हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर ने मैडन फार्मा पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए FDA ने जांच रिपोर्ट में क्या कहा
हरियाणा के FDA ने कंपनी को शो कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है।

Maiden Pharmaceuticals के कामकाज में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। जांच में पाया गया है कि यह दवा कंपनी नियमों का पालन नहीं करती थी। हरियाणा सरकार के ड्रग कंट्रोलर ने कंपनी के सोनीपत स्थिति मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कई तरह की लापरवाहियों के गंभीर आरोप लगाया है।

ड्रग कंट्रोलर ने पांच पेज की रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। मनींकंट्रोल ने इस रिपोर्ट को देखा है। इसमें हरियाणा सरकार के ड्रग ऑफिशियल्स ने 12 नियमों के उल्लंघन के बारे में बताया है। इस बारे में ड्रग कंट्रोलर ने Maiden Pharma को 7 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस भेजा था।

यह भी पढ़ें : IMF के टॉप इकोनॉमिस्ट ने कहा, ग्लोबल इकोनॉमी का सबसे खराब दौर आना बाकी है

ड्रग कंट्रोलर ने नोटिस में कहा है कि कंपनी ने कफ सिरप बनाने में इस्तेमाल होने वाले रॉ मैटेरियल की क्वालिटी की जांच नहीं करती थी। आरोप है कि कंपनी के सीरफ के इस्तेमाल से गांबिया में पांच दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। इस कफ सिरप को संक्रमित पाया गया था। उसके बाद से कंपनी के खिलाफ कई तरह की जांच चल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें