Get App

Mercedes ने भारत में लॉन्च की A-क्लास लिमोजिन, ये हैं इस स्टाइल सेडान कार के फीचर्स और कीमत

A-क्लास लिमोजिन को तीन मेजर ट्रिम्स A200, A200d और A 35 AMG में लॉन्च किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2021 पर 6:28 PM
Mercedes ने भारत में लॉन्च की A-क्लास लिमोजिन, ये हैं इस स्टाइल सेडान कार के फीचर्स और कीमत

मर्सिडीज (Mercedes) ने भारत में नई A-क्लास लिमोजिन (A-Class Limousine) लॉन्च की है। नई सेडान को लक्जरी वाहनों के बाजार में प्रवेश करने के इच्छुक युवा खरीदारों और ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए मार्केट में उतारा गया है। नई A-क्लास लिमोजिन को भारत में असेंबल किया जाएगा। A-क्लास लिमोजिन को तीन मेजर ट्रिम्स A200, A200d और A 35 AMG में लॉन्च किया गया है।

नई मर्सिडीज A-क्लास लिमोजिन A200 की कीमत 30.90 लाख (एक्स शोरूम) रखी गई है। A-क्लास A200d का डीजल वर्जन 40.90 लाख (एक्स-शोरूम) और AMG वर्जन की कीमत 56.24 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है।

पावरट्रेन ऑप्शन में नई A-क्लास लिमोजिन तीन इंजनों के साथ उपलब्ध होगी। इन तीन इंजन ऑप्शन में A 200 के साथ 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल है। इंजन की 161 bhp की पावर और 250 Nm का टार्क है। सभी तीन इंजन भारत स्टेज VI (BS VI) उत्सर्जन मानदंडों के तहत हैं। कंपनी A-क्लास लिमोजिन पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है, जिसमें इंजन और गियरबॉक्स पर 8 साल की वारंटी है।

A200d एक 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ है, जो 147 bhp पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। तीसरा वर्जन A 35 AMG उत्साही लोगों के लिए बनाया गया है और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है। ये इंजन 302 bhp पावर और 400 Nm टार्क पैदा करता है।

मर्सिडीज नई A-क्लास को 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ पेश कर रही है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इस A-सीरीज में कनेक्टेड-कार तकनीक के साथ-साथ AI-बेस्ड वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है।

इसके अलावा कार में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है। इसमें एक पैनारोमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल भी है। सेडान में मेमोरी फंक्शन और रिवर्स कैमरा के साथ पावर्ड सीटें भी दी गई हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें