Milk Price Hike: Amul के बाद Mother Dairy ने भी बढ़ाई कीमतें, जानें अब कितने का मिलेगा दूध

Milk Price Hike: इससे पहले 1 जुलाई से अमूल (Amul) ने अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी

अपडेटेड Jul 10, 2021 पर 6:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

प्रमुख दूध सप्लायर मदर डेयरी (Mother Dairy) ने लागत ज्यादा होने के कारण रविवार से दिल्ली-NCR और दूसरे शहरों में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी (Milk Price Hike) की है। इसने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले 1 जुलाई से अमूल (Amul) ने अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

मदर डेयरी ने कहा कि वह "11 जुलाई, 2021 से दिल्ली-NCR में अपने लिक्विड दूध (Liquid Milk) की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर है।" नई कीमतें सभी तरह के दूध के लिए लागू होंगी।

बयान में कहा गया है, "कंपनी कुल इनपुट लागत पर महंगाई के बोझ का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही चल रही महामारी के कारण दूध प्रोडक्शन में भी संकट है।"


पिछले एक साल में, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक की बढ़ती लागत के साथ कृषि की कीमतों में 8-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Amul Milk Price Hike: दिल्ली समेत इन राज्यों में अमूल दूध 2 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानिए नए रेट

मदर डेयरी ने कहा, "ये ध्यान देने की बात है कि पिछले तीन-चार हफ्तों में अकेले दूध की कृषि कीमतों में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में दूध की खरीद के लिए ज्यादा कीमतों का भुगतान करने के बावजूद, कंज्यूमर प्राइस को बरकरार रखा गया था। इस बदलाव के बाद, दूध की कीमतों में 4 प्रतिशत का संशोधन किया जा रहा है।"

बता दें कि मदर डेयरी दिल्ली-NCR में रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।