Get App

Milkha Singh: जब 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के लिए Flying Sikh ने डायरेक्टर से लिया केवल 1 रुपए का नोट

Bhaag Milkha Bhaag 2013 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंहा का किरदार निभाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2021 पर 4:45 PM
Milkha Singh: जब 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के लिए Flying Sikh ने डायरेक्टर से लिया केवल 1 रुपए का नोट

भारत के Flying Sikh कहे जाने वाले मिल्खा सिंह (Milkha Singh) अब हमारे बीच नहीं रहे। मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म "भाग मिल्खा भाग" (Bhaag Milkha Bhaag) हम सभी ने देखी है, लेकिन क्या आपको पता उस फिल्म के लिए स्वर्गीय मिल्खा सिंह ने डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा से केवल एक रुपया लिया था। भाग मिल्खा भाग नाम की इस बायोपिक में फरहान अख्तर ने उनका किरदार निभाया था।

उस एक रुपए के नोट की खास बात ये थी कि वो 1958 में छपा था, जब एथलीट मिल्खा सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता था।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के CEO राजीव टंडन ने कहा, "हम अपनी फिल्म के जरिए मिल्खा जी की कहानी बताने के लिए उनकी सराहना करना चाहते और उन्हें अपनी तरफ से कुछ खास देना चाहते थे। हमने बहुत लंबे समय तक ऐसी किसी खास चीज की खोजा की। फिर हमें आखिर में एक विशेष 1 रुपए का नोट मिला, जो 1958 में छपा था।"

नोट की खासियत ये थी कि "1958 में स्वतंत्र भारत ने मिल्खाजी के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता और उन्होंने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक भी जीते।" मिल्खा सिंह की प्राथमिकता पैसा नहीं था, वे चाहते थे कि मेहरा केवल फिल्म बनाए।

महान एथलीट चाहते थे कि उनकी बायोपिक इस तरह से बनाई जाए कि ये ज्यादा से ज्यादा युवाओं को एथलेटिक्स में पदक जीतने के लिए प्रेरित करे।

साथ ही ये भी तय हुआ था कि इस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा मिल्खा सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया जाएगा, जिसकी स्थापना 2003 में गरीब और जरूरतमंद खिलाड़ियों की मदद करने के उद्देश्य से की गई थी। भाग मिल्खा भाग 2013 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक थी और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से समान रूप से प्रशंसा मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें