सड़क पर होने वाले हादसों को रोकने और यात्रा को बेहतर करने की दिशा में केंद्र सरकार और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे (Ministry of Road Transport and Highways -MoRTH) कई तरह के उपाय कर रहा है। इस बीच MoRTH ने वाहनों की सुरक्षा के लिए एक और खास बदलाव किया है। इसमें वाहनों के टायरों के डिजाइन में बदलाव की मंजूरी दी गई है। अब 1 अक्टूबर 2022 से इसी डिजाइन के मुताबिक टायर बनाए जाएंगे।
