India W vs Australia W 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने पहले महिला वनडे इंटरनेशन क्रिकेट मैच में मंगलवार को मैकॉय (Mackay) में भारत को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 225 रन बनाए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन ने 33 रन देकर चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 41 ओवर में एक विकेट पर 227 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। उसकी तरफ से राचेल हेन्स ने नाबाद 93, एलिसा हीली ने 77 और कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 53 रन बनाए। दूसरा वनडे 24 सितंबर को खेला जाएगा।
Pakistan: निराश पाकिस्तानी फैंस 1992 वर्ल्ड कप की तस्वीरें शेयर कर इंग्लैंड का उड़ा रहे मजाक
मिताली राज ने रचा इतिहास
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला जीतने में भले ही कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन इस मैच में रन मशीन के नाम से मशहूर मिताली राज ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट ए और टी-20 क्रिकेट में सभी फॉर्मेट को मिलाकर अपने करियर में 20,000 रन बनाने में सफल हो गई हैं। वह ऐसा कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिताली ने 107 गेंद पर 61 रनों की शानदार पारी खेली। उनका वनडे करियर का यह 59वां अर्धशतक है। मिताली अपने करियर का 218 वनडे मैच खेल चुकी है। मिताली राज मंगलवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
