Mocha Cyclone: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में चक्रवाती तूफान तेज हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने आशंका जताई है कि इसके असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 12 मई तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में बन रही है। इस चक्रवात का नाम चक्रवात का नाम ‘मोचा’ (मोखा) रखा गया है। यह नाम यमन की सुझाव दिया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।
