राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा मैंने अपनी दादी और पिता को खोया, आतंकवाद के प्रभाव के बारे में उनसे बेहतर जानता हूं

राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने अपनी नानी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा मैंने अपनी दादी और पिता को आतंकवाद के कारण खो दिया है, इसलिए मैं इसके प्रभावों के बारे में पीएम मोदी से अधिक जानता हूं। राहुल गांधी ने अपनी रैली में कहा कि क्योंकि भाजपा सरकार 40% कमीशन के बारे में कुछ नहीं कह सकती जिस वजह से वे आतंकवाद की बात करते हैं

अपडेटेड May 07, 2023 पर 8:03 AM
राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी पर पलटवार किया है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  की तीखी आलोचना की है। उन्होंने पीएम मोदी के कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए आतंकवादियों को बचाने की राजनीति वाले बयान की आलोचना की है। राहुल गांधी ने अपनी नानी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा मैंने अपनी दादी और पिता को आतंकवाद के कारण खो दिया है, इसलिए मैं इसके प्रभावों के बारे में पीएम मोदी से अधिक जानता हूं।

कर्नाटक में रैली को संबोधित कर रहे थे राहुल गांधी

शुक्रवार को बल्लारी में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर "वोट बैंक के लिए आतंकवाद को ढालने" का आरोप लगाया था जिसकी विपक्षी दल कांग्रेस ने निंदा की थी। कांग्रेस के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि वे "आतंकवाद की इस प्रवृत्ति से जुड़े लोगों के साथ पिछले दरवाजे से राजनीतिक बात-चीत में भाग ले रहे हैं। पीएम ने यह भी कहा था कि कांग्रेस "आतंकवाद की प्रवृत्ति से जुड़ी है जो समाज को नष्ट कर देती है।"


कांग्रेस ने पीएम के खिलाफ दर्ज कराई है शिकायत

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने पीएम के इस बयान को लेकर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पार्टी ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, भारतीय दंड संहिता और कानून के अन्य प्रावधानों की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Wrestlers Protest: पहलवानों को मिला खाप पंचायत और संयुक्त किसान मोर्चा का साथ, अब बड़े स्तर पर होगा प्रदर्शन!

क्या कहा राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने अपनी रैली में कहा कि क्योंकि भाजपा सरकार 40% कमीशन के बारे में कुछ नहीं कह सकती जिस वजह से वे आतंकवाद की बात करते हैं। राहुल गांधी बेलगावी स्थित एक ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के बाद अप्रैल 2022 में सामने आए '40% कमीशन' के विवाद का जिक्र कर रहे थे। पिछले महीने, गांधी ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना की थी, इसे '40% सरकार' के रूप में लेबल किया था और उस पर अत्यधिक भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था। जवाब में, मुख्यमंत्री बोम्मई ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस के कथित घोटालों के संबंध में गांधी को चार्जशीट भेजी थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

अमित शाह ने भी किया कर्नाटक का दौरा

इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शनिवार को कर्नाटक के दूसरे सबसे बड़े शहर बेलागवी का दौरा किया। शाह ने बेलगावी जिले के सौंदत्ती शहर में एक बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि 2018 के चुनाव में बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन अगर वे सभी 18 सीटें जीत जातीं तो राज्य में जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन की सरकार नहीं बनती। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं। शाह ने भीड़ से सभी 18 सीटें भाजपा को देने की अपील की।

शाह ने भाषण में किया सावरकर का जिक्र

अपने भाषण में, शाह ने कांग्रेस पर वीर सावरकर को बेलगावी जिले की हिंडालगा जेल में कैद करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी वीर सावरकर से बड़ा बलिदानी नहीं देखेंगे, भले ही उन्हें 10 बार पुनर्जन्म लेना पड़े। कांग्रेस ने हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को बेलगावी जिले के हिंडाल्गा जेल में कैद कर दिया था। वे एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्हें दो बार आजीवन कारावास की सजा मिली थी। कांग्रेस बार-बार सावरकर का अपमान करती है। राहुल गांधी, वीर सावरकर से बड़ा बलिदान आप 10 बार जन्म लेने पर भी नहीं देखेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।