Get App

Monsoon Update: मॉनसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार! IMD ने बताया केरल पहुंचने में क्यों हो रही है, जानें सबकुछ

Monsoon Update: मौसम विभाग ने बताया कि साथ ही पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है। पछुआ हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किमी तक पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बादल भी बन रहे हैं। IMD ने कहा कि इन परिस्थितियों के चलते केरल में मॉनसून की एंट्री दो से तीन दिन के अंदर हो जाएगी

Akhileshअपडेटेड Jun 06, 2023 पर 11:58 AM
Monsoon Update: मॉनसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार! IMD ने बताया केरल पहुंचने में क्यों हो रही है, जानें सबकुछ
Monsoon 2023: लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, केरल में मॉनसून की एंट्री में 3 से 4 दिन की देरी हो सकती है

IMD Monsoon Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की मानें तो केरल में अभी मॉनसून की एंट्री में समय है। मॉनसून रविवार 4 जून को केरल में दस्तक देने वाला था, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई। मौसम विभाग ने इसमें दो से तीन दिन की और देरी होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून के आगमन की संभावित तारीख नहीं बताई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आम तौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसकी शुरुआत 7 दिन पहले या 7 दिन बाद हो सकती है। IMD ने पहले कहा था कि मॉनसून 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक बयान में कहा है कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं में वृद्धि के साथ स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पश्चिमी हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है। आज, 4 जून को पश्चिमी हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गई।

IMD ने कहा कि दक्षिणपूर्व अरब सागर पर बादल का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। मौसम विभाग की मानें तो अब केरल में मॉनसून की एंट्री 7 या 8 जून तक होगी। IMD की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं में वृद्धि के साथ मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि साथ ही पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है। पछुआ हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किमी तक पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बादल भी बन रहे हैं। IMD ने कहा कि इन परिस्थितियों के चलते केरल में मॉनसून की एंट्री दो से तीन दिन के अंदर हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें