Monsoon Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने सोमवार को NDTV को बताया कि इस साल का मानसून (Monsoon) अब तक देश के 80% हिस्से को कवर कर चुका है। न्यूज एजेंसी PTI ने एक बयान में कुमार के हवाले से बताया कि रविवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को कवर करने के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को गुजरात, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ गया।
