Monsoon Updates: भारतीय मौसम विज्ञान-विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) को लेकर अपने फोरकास्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि भारत में जून में बारिश (Rain) सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। IMD ने बताया कि जून से सितंबर तक भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रह सकता है।
