मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, नूंह हिंसा में आया था नाम, राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी

मोहित यादव उर्फ ​​मोनू मानेसर (Monu Manesar) पिछले सात महीनों से फरार था। मोनू दो मुस्लिम युवकों की मौत के मामले में भी मुख्य आरोपी है, जिनके जले हुए शव राजस्थान के भिवानी में एक कार में पाए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा पुलिस उसे राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है

अपडेटेड Sep 12, 2023 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया

जुलाई में नूंह (Nuh) में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान जिस गोरक्षक (Cow Vigilant) मोनू मानेसर (Monu Manesar) का नाम सामने आया था, उसे हरियाणा (Haryana) के मानेसर में हिरासत में लिया गया है। मोहित यादव उर्फ ​​मोनू मानेसर पिछले सात महीनों से फरार था। मोनू दो मुस्लिम युवकों की मौत के मामले में भी मुख्य आरोपी है, जिनके जले हुए शव राजस्थान के भिवानी में एक कार में पाए गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा पुलिस उसे राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी मानेशर को एक इमारत से हिरासत में लेते देखे जा सकते हैं।


मोनू मानेसर को 21 अन्य लोगों के साथ दो मुस्लिम पुरुषों - जुनैद और उसके चचेरे भाई नासिर के अपहरण और हत्या में आरोपी बनाया गया था। इन दोनों के जले हुए शव 16 फरवरी को राजस्थान के भिवानी में एक जली हुई कार में पाए गए थे।

मोनू हरियाणा में बजरंग दल की गौरक्षक शाखा गोरक्षा दल का प्रमुख है। वह पशु तस्करी के लिए कुख्यात मेवात इलाके में बेहद सक्रिय है। मानेसर, गुरुग्राम में बजरंग दल का जिला संयोजक भी है।

'ठंड रख...' राजस्थान में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले 'POK अपने आप भारत में आएगा'

पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ मानेसर की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

उसका एक यूट्यूब चैनल भी था, जिसमें दिखाया जाता था कि कैसे गौरक्षक समूह तस्करों को पकड़ता है। कथित तौर पर मानेसर को अक्टूबर 2022 में अपने चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स को पार करने के बाद यूट्यूब से सिल्वर प्ले बटन भी मिला। चैनल अब प्लेटफॉर्म से गायब हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।