मुंबई में मानसूनी बारिश जारी है। पिछले कई दिनों से शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के पड़ोसी रायगढ़ जिले में मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से मुंबई ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है। लोग घंटों में जाम फंसे रहते हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में पानी का लेवल भी बढ़ गया है। सोमवार सुबह झीलों में पानी का स्तर 35.11 फीसदी यानी करीब 5.08 लाख मिलियन लीटर हो गया।
भारी बारिश को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation -BMC) ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। शाम 6.56 बजे हाई टाइड आने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लहरों की ऊंचाई 3.18 मीटर हो सकती है। खराब मौसम की वजह से मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। विस्तारा ने अपने यात्रियों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती है। लिहाजा यात्री एयरपोर्ट तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है।
मुंबई में भारी बारिश जारी
मुंबई महानगर पालिका का कहना है कि मुंबई शहर को जल आपूर्ति करने वाली सभी झालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पानी के भंडार में इजाफा हुआ है। मुंबई में 15 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में कुल 18.63 मिमी बारिश हुई है। जिसमें पूर्वी उपनगरों में 165.53 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 148.34 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। मुंबई में आज (16 जुलाई 2204) सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में 8.66 मिमी बारिश हुई। इसमें पूर्वी उपनगरीय इलाकों में 15.67 मिमी और पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में 7.53 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मुंबई में जुलाई महीने में होती है ज्यादा बारिश
आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि जून में मानसून की शुरुआत से लेकर 14 जुलाई सुबह तक मुंबई में 1,209 मिमी बारिश हुई। जिसमें से 862 मिमी बारिश अकेले जुलाई में दर्ज की गई है। इसके साथ ही शहर में जुलाई महीने में जो बारिश हुई है। इससे औस बारिश का आंकड़ा पार हो गया है। औसत बारिश का आंकड़ा 855.7 मिमी है। औसतन, मुंबई में सालाना 2,318 मिमी बारिश होती है। जिसमें जुलाई महीने में सबसे ज़्यादा बारिश होती है।