Get App

Mumbai Local Train: शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी कर सकेंगे लोकल से यात्रा

महानगर क्षेत्र में उपनगरीय ट्रेनों का संचालन करने वाले पश्चिम और मध्य रेलवे ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि तत्काल प्रभाव से अनुमति प्रदान कर दी गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2020 पर 10:17 AM
Mumbai Local Train: शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी कर सकेंगे लोकल से यात्रा

दिवाली के बाद स्कूलों को फिर से शुरू करने की तैयारी महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है जिसके लिए शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को लोकल से यात्रा करने की परमिशन के लिए सरकार द्वारा मध्य रेल और पश्चिम रेलवे से अनुरोध किया गया था कि मुंबई के स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को लोकल से यात्रा करने की अनुमति प्रदान की जाये जिसे रेलवे ने मंजूर कर लिया है।

रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महानगर क्षेत्र में उपनगरीय ट्रेनों का संचालन करने वाले पश्चिम और मध्य रेलवे ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि तत्काल प्रभाव से अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसमें यात्रा करने के लिए वैध पहचान पत्र दिखाकर स्टेशन में प्रवेश किया जा सकता है। यात्रियों के लिए कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

सर्वसामान्य के लिए लोकल कब शुरू होगी अभी स्पष्ट नहीं

शिक्षकों के बारे में राज्य सरकार का प्रस्ताव रेलवे द्वारा मंजूर किया गया है लेकिन सभी लोगों के लिए लोकल से यात्रा करने की सुविधा कब मिलेगी इस सवाल का जवाब रेलवे के पास से अभी तक प्राप्त नहीं हो सकता है। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल से सकारात्मक चर्चा जारी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें