Mumbai Local Train Update: मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इस लाइन पर है मेगा ब्लॉक

Mumbai Local Train Update: सेंट्रल रेलवे ने हार्बर लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक करने का फैसला किया है। जानिए कब तक ट्रेनों की आवाजाही रहेगी बंद

अपडेटेड Apr 03, 2022 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement
मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अहम खबर

Mumbai Local Train Update: सेंट्रल रेलवे ने ट्रैक के रखरखाव और अन्य कामों के चलते हार्बर लाइन में मेगा ब्लॉक करने का फैसला किया है। दरअसल, इंडियन रेलवे के सेंट्रल रेलवे (Central Railway - CR) ने रविवार को इंजीनियरिंग और रखरखाव (maintenance) का काम करने के लिए हार्बर लाइन (harbour line) पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) करने का फैसला किया है। इस दौरान पनवेल-वाशी अप और डाउन लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव का काम किया जाएगा।

CSMT से पनवेल तक ट्रेनों की आवाजाही रहेगी बंद

सेंट्रल रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि ब्लॉक की अवधि के दौरान सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल (Panvel) से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Mumbai) के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल, बेलापुर के लिए छूटनेवाली डाउन हार्बर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही नहीं होगी।


ट्रांस हार्बर लाइन पर ब्लॉक

इसी तरह सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन पर ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी। ऐसे ही सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन पर ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा।

Weather Update: इस हफ्ते इन राज्यों में हो सकती है बारिश, चल सकती है लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर स्पेशल सर्विस चलाई जाएंगी।

इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मंत्रालय ने इंडियन रेलवे के कई स्टेशनों के अपग्रेडेशन, सौंदर्यीकरण और आधुनिकरण (beautification and modernization) के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।