Weather Update: इस हफ्ते इन राज्यों में हो सकती है बारिश, चल सकती है लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD weather updates: मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं

अपडेटेड Apr 03, 2022 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
मौसम ने कई राज्यों में हीटवेव की दी चेतावनी

IMD Weather Updates: उत्तर भारत में पारा तेजी से ऊपर की ओर जा रहा है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश जैसे हालात भी बने हुए हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने आशंका जताई है कि 4 अप्रैल से यानी सोमवार से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि 6 अप्रैल को दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) बनने के आसार हैं।

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। अरुणा चल प्रदेश और असम में मौसम विभाग ने 5 अप्रैल को भारी बारिश की आशंका जताई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 4 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। 3 और 4 अप्रैल को मेघायल में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में आगे कहा है कि 3 अप्रैल को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में गरज के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं अगर दक्षिण भारत की बात करें तो मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे में बारिश हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल, कर्नाटक के तटीय और आंतरिक इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 6 अप्रैल को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Updates April: इन राज्यों में अप्रैल में भी जारी रहेगी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, IMD ने बारिश की भी जारी की चेतावनी


इन राज्यों में चल सकती है लू

लाइव मिंट ने मौसम विभाग के हवाले से कहा है कि रविवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मू डिवीजन, विदर्भ और गुजरात में लू चल सकती है। देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कुछ बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

अंडमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन

वहीं IMD ने कहा है कि 06 अप्रैल को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation) बनने के आसार हैं। ऐसे में इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बता दें कि साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन में लो-प्रेशर एरिया बनता है और हवाएं आपस में मिलकर उठती हैं। वहीं, एंटी-साइक्‍लोनिक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन में हाई-प्रेशर एरिया बनता है जिसमें हवाएं बिरखती हैं और नीचे गिरती हैं।

दिल्ली में चलेगी गर्म हवा

मौसम विभाग ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली 03 अप्रैल से 06 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में “बेहद” गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई है। IMD के अनुसार, “बेहद” गर्म हवाएं तब चलती हैं, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान दिनभर साफ रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।