देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भीषण बारिश की मार झेल रही है। सोमवार को मुंबई की रफ्तार थम सी गई थी। लोकल ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। आज भी यही हाल है। मौसम विभाग ( India Meteorological Department - IMD) ने आज (9 जुलाई 2024) भारी बारिश के लिए मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने महाराष्ट्र में तीन से चार दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2024 तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।
