देश की आर्थिक राजधानू मुंबई इन दिनों भारी बारिश से जूझ रही है। हालात बेहद खराब हो गए हैं। जगह-जगह जलभराव की समस्याएं पैदा हो गई हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने आज रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच स्कूल-कॉलेजों को बंद नहीं किया गया है। शहर की सड़कें नदियों में बदल गई हैं। मुंबई से सटे ठाणे, पनवेल में हालात और ज्यादा खराब हैं। मुंबई, पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मुंबई में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने आज (26 जुलाई) सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ठाणे में भी आज स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठाणे नगर निगम और आईएमडी ने 26 जुलाई तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
लगातार बारिश के कारण पुणे और कोल्हापुर में भयंकर जलभराव हो गया है। जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूलों को बंद क रदिया गया है। मुंबई में भी स्थिति बेहद गंभीर है। यहां जुलाई में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना रहा है। यहां कुल मिलाकर 150 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है। मुंबई की पवई लेक पूरी लबालब भर गई है। पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसी तरह अन्य इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश की वजह से कम विजबिलटी की वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं। गुरुवार को मुंबई में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे बारिश का जायजा लिया।
मुंबई में सभी स्कूल-कॉलेज खुले
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के बीच मुंबई में सभी स्कूल-कॉलेज खुले हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा है कि उसके अधिकार क्षेत्र में सभी स्कूल और कॉलेज 26 जुलाई (शुक्रवार) को खुले रहेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएमसी ने काह है कि मुंबई में मौजूदा समय में मौसम की स्थिति स्थिर है। जिससे रोजाना की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बीएमसी का कहना है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सिर्फ बीएमसी के आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें। इसके उलट रायगढ़ प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी की वजह से आज (26 जुलाई) स्कूल-कॉलेज बंद करने का ऐलान किया है।
लोनवाला में कई पर्यटक फंसे
मुंबई शहर में मौसम विभाग की भारी बारिश की की चेतावनी दी है। सिर्फ मुंबई ही नहीं पुणे, वीड, गड़चिरौली समेत महाराष्ट्र के कई इलाके इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। मुंबई से सटे लोनावाला में तो बारिश का ऐसा सैलाब आया है कि 30 पर्यटक वहां फंस गए हैं। जिनको बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई सब-वे पानी से पूरी तरह से लबालब हैं। जिसकी वजह से उनको बंद कर दिया गया है।