मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से हालात बिगड़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस भारी बारिश से ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग (Regional Meteorological Department -RMC) ने मुंबई और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। RMC ने अपने मौसम बुलेटिन में कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच, महाराष्ट्र के चार जिलों सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।