Mumbai Weather Update: मुंबई में आज होगी हल्की बारिश, महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

Mumbai Rain Updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच आज (21 जून) मुंबई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। यह औसतन 28.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शहर में 3.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 11:13 AM
Mumbai Rain Updates: मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में अगले हफ्ते भी बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो गया है। मुंबई और उपनगरों में 19 जून से ही जोरदार बारिश हो रही है। 20 जून को शहर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। कई जगह पानी भर गया। लोकल ट्रेन की रफ्तार भी थम गई थी। इस बीच आज भी मुंबई में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (21 जून) आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 26 26°C से अधिकतम 33°C तक रहने की उम्मीद है। औसतन यह 28.3°C के आसपास रहेगा। हवाएँ उत्तर-उत्तर-पश्चिम से 3.7 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलेंगी।

अगर वीकेंड की बात करें तो मुंबई का मौसम सुहावना हो सकता है। शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान 25 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मुंबई में अगले हफ्ते भी होगी झमाझम बारिश


मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते भी मुंबई के आसामान में बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे हफ्ते बारिश होती रहेगी। इसकी वजह ये है कि मुंबई और मुंबई महानगर (Mumbai Metropolitan Region -MMR) क्षेत्र के आसपास मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मुंबई शहर और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र (Konkan region) के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बौछार की संभावना जताई है। वहीं रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

कैसी रहेगी मुंबई की एयर क्वालिटी?

अगर मुंबई के एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index -AQI) की बात करें तो मौजूदा समय में यह 39 है। इसे बेहतर श्रेणी में माना गया है। SAFAR-India के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच के AQI मान 'अच्छे' माना जाता हैं। जबकि 50 से 100 के बीच की एयर क्वालिटी को 'संतोषजनक' माना जाता है। 100 से 200 के बीच के AQI स्तरों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Heat Wave Deaths: जानलेव गर्मी! लू से देशभर में 110 लोगों की मौत, 40,000 से ज्यादा हीट स्ट्रोक के आए केस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।